Tuesday, March 10

FIH Hockey Pro League 2024-25 का सीज़न 30 नवंबर 2024 से 29 जून 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत चीन और नीदरलैंड में होगी और सात महीनों तक 11 शहरों में इसके मैचों का आयोजन किया जाएगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम अपना अभियान फरवरी में भुवनेश्वर, भारत से शुरू करेगी और 15 फरवरी को सीजन के अपने पहले मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगी। इस बार भारतीय टीम की नजरें किसी भी हाल में जीत हासिल करके हॉकी वर्ल्ड कप में सीधे एंट्री लेने पर होगी। पिछले सीजन भारतीय महिला टीम नौ टीमों में केवल यूएस से ऊपर आठवें स्थान पर थी।

Indian Women's Hockey Team
Indian Women’s Hockey Team

FIH हॉकी प्रो लीग 2024-25 के विजेता टीम को अगले साल होने वाले FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में सीधे एंट्री मिलेगी, जबकि अंतिम स्थान पर रहने वाली टीम को अगले सीजन में FIH हॉकी नेशंस कप की विजेता टीम से बदल दिया जाएगा।

 

बता दें कि, भारतीय महिला हॉकी टीम FIH हॉकी प्रो लीग 2024-25 में कुल 16 मुकाबले खेलेगी। वह 15 फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत भुवनेश्वर से करेगी और 25 फरवरी तक भारत में आठ मुकाबले खेलेगी। इसके बाद 14 जून से 29 जून तक उन्हें बचे हुए आठ मैच इंग्लैंड में खेलने हैं।

FIH हॉकी प्रो लीग 2024-25 में हिस्सा लेने वाली टीमें

महिलाएं : अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, चीन, इंग्लैंड, जर्मनी, भारत, नीदरलैंड, स्पेन

FIH हॉकी प्रो लीग 2024-25: भारतीय महिला हॉकी टीम का पूरा शेड्यूल – Indian Women’s Hockey Team FIH Hockey Pro League 2024-25 Full Schedule

  • 15 फरवरी – भारत बनाम इंग्लैंड, शाम 5:15 बजे से
  • 16 फरवरी – भारत बनाम इंग्लैंड, शाम 5:15 बजे से
  • 18 फरवरी – भारत बनाम स्पेन, शाम 5:15 बजे से
  • 19 फरवरी – भारत बनाम स्पेन, शाम 7:30 बजे से
  • 21 फरवरी – भारत बनाम जर्मनी, शाम 5:15 बजे से
  • 22 फरवरी – भारत बनाम जर्मनी, शाम 5:15 बजे से
  • 24 फरवरी – भारत बनाम नीदरलैंड, शाम 5:15 बजे से
  • 25 फरवरी – भारत बनाम नीदरलैंड, शाम 5:15 बजे से
  • 14 जून – ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दोपहर 3:30 बजे से
  • 15 जून – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दोपहर 3:00 बजे से
  • 17 जून – अर्जेंटीना बनाम भारत, रात 8:00 बजे से
  • 18 जून – भारत बनाम अर्जेंटीना, रात 8:00 बजे से
  • 21 जून – बेल्जियम बनाम भारत, शाम 4:30 बजे से
  • 22 जून – भारत बनाम बेल्जियम, शाम 4:30 बजे से
  • 28 जून – चीन बनाम भारत, शाम 4:00 बजे से
  • 29 जून – भारत बनाम चीन, शाम 5:00 बजे से

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version