Saturday, August 2

Hockey: मलेशिया ने पाकिस्तान की हॉकी टीम को अजलान शाह कप का न्योता नहीं भेजा है। क्यूंकि जोहर संघ ने पहले ही इस मुद्दे को मलयेशिया महासंघ के समक्ष उठा दिया है और पाकिस्तान को धमकी दी है कि अगर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो वो इस मामले को एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) के समक्ष ले जाएंगे।

हॉकी में भी हुई पाकिस्तान की किरकिरी :-

क्रिकेट के खेल के बाद अब हॉकी में भी पाकिस्तान की काफी बेज्जत्ती हो रही है। इसके चलते हुए अब उनको पैसे का भुगतान नहीं करने की वजह से एक बड़े टूर्नामेंट के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। इस बार यह मामला मलेशिया से आया है। क्यूंकि मलेशिया हॉकी महासंघ ने जोहर हॉकी संघ को 10,349 अमेरिकी डॉलर (8.83 लाख रुपये) के बकाए का भुगतान नहीं करने के कारण पाकिस्तान को वार्षिक अजलान शाह कप के लिए आमंत्रित नहीं किया है।

Pakistan Hockey Team

इसके बाद अब पाकिस्तान हॉकी महासंघ के एक सूत्र ने कहा है कि इसके लिए जोहर संघ ने पीएचएफ को आधिकारिक पत्र भेजा है। इसमें साल 2023 अक्टूबर में पाकिस्तान की हॉकी टीम के साथ मलेशिया गए पीएचएफ अधिकारियों और उनके परिवारों के आवास, यात्रा और अन्य खर्चों के लिए भुगतान की जाने वाली राशि के बारे में सख्त लहजे में बताया गया है।

पाकिस्तानी अधिकारी ठहरे थे आलीशान होटल में :-

Pakistan Hockey Team

उस समय पाकिस्तान की हॉकी टीम जोहर हॉकी कप खेलने के लिए मलेशिया गई थी। तब पीएचएफ के कुछ अधिकारी और उनके परिवार भी टीम के साथ गए थे। इस बीच एक सूत्र ने बताया है कि, “पाकिस्तान की टीम के ठहरने और अन्य खर्चों का वहन आयोजकों को उठाना था, लेकिन पीएचएफ के अधिकारियों को बता दिया गया था कि उन्हें अपने सभी खर्च खुद ही उठाने होंगे। लेकिन ये सभी अधिकारी भी उसी आलीशान होटल में रुके थे जहां टीमें ठहरी हुई थीं। इनमें उस समय पीएचएफ के पूर्व अध्यक्ष भी शामिल थे।”

जोहर संघ ने दी पाकिस्तान को धमकी :-

इससे पहले ही जोहर संघ ने इस मुद्दे को मलेशिया महासंघ के समक्ष उठाया है और पाकिस्तान टीम को धमकी दे दी है कि अगर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो वो इस मामले को एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) के समक्ष ले जाएंगे।

Pakistan Hockey Team

इस बीच एक सूत्र ने कहा है कि, “इस समय पीएचएफ के मौजूदा अध्यक्ष और उनकी टीम इस मामले को लेकर काफी परेशानी में है। क्यूंकि इस समय पाकिस्तान महासंघ पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और उन्हें पीएचएफ के पूर्व अधिकारियों द्वारा किए गए इन खर्चों के बारे में जानकारी नहीं थी।” इस बार सुल्तान अजलान शाह कप का आयोजन 22 से 29 नवंबर तक मलेशिया के इपोह में होने वाला है।

क्रिकेट में भी हुई थी पाकिस्तान की किरकिरी :-

इससे पहले क्रिकेट के खेल में भी पाकिस्तान की कई बार बेज्जत्ती हो चुकी है। पाकिस्तान साल 2023 एशिया कप का मेजबान रहते हुए भी टूर्नामेंट को तब श्रीलंका में आयोजित किया गया था। उस समय भी पीसीबी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को पैसे नहीं चुकाए थे।

Pakistan cricket Team/Getty Images

इसके अलावा पाकिस्तान की टीम का अभी हाल का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा है। इसके चलते हुए पाकिस्तान की यह टीम साल 2023 वनडे विश्व कप, साल 2024 टी20 विश्व कप और साल 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट्स के पहले दौर से ही बाहर हो गई थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version