Saturday, March 21

भारत ने अब तक सबसे ज्यादा 9 बार एशिया कप का खिताब जीता है, वो भी अलग-अलग कप्तानों की अगुवाई में। आज हम आपको उन छह भारतीय कप्तानों के बारे में बताएंगे, जिनकी नेतृत्व में भारत ने यह खिताब अपने नाम किया। आइए जानते हैं इन कप्तानों के बारे में।

1. सुनील गावस्कर

indian-captain-under-captaincy-india-won-the-asia-cup-final
Sunil Gavaskar

भारत ने अपना पहला एशिया कप पूर्व कप्तान और ओपनर सुनील गावस्कर की कप्तानी में जीता था। एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी, और उसी साल भारत ने इसका पहला खिताब अपने नाम किया। उस समय टूर्नामेंट में केवल तीन टीमें भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल थीं।

2. दिलीप वेंगसकर

indian-captain-under-captaincy-india-won-the-asia-cup-final
Dilip Vengsarkar

भारत ने दूसरी बार एशिया कप का खिताब पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसकर की कप्तानी में जीता। 1988 के फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था। इस मैच में नवजोत सिंह सिद्धू ने 76 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

3. मोहम्मद अजहरुद्दीन

indian-captain-under-captaincy-india-won-the-asia-cup-final
Mohammad Azharuddin

भारतीय टीम को तीसरी बार एशिया कप का खिताब मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में मिला। अजहर की अगुवाई में भारत ने 1991 और 1995 दोनों एशिया कप जीतकर इतिहास रचा। इसके साथ ही वे पहले भारतीय कप्तान बने, जिन्होंने दो बार टीम को एशिया कप जिताया। बाद में एमएस धोनी ने इस रिकॉर्ड की बराबरी की।

4. एमएस धोनी

indian-captain-under-captaincy-india-won-the-asia-cup-final
MS Dhoni

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी उन नेताओं में शामिल हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने एशिया कप जीता। 2010 में भारत ने लगभग 15 साल के लंबे इंतजार के बाद यह खिताब हासिल किया। इसके बाद 2016 में भी भारत ने धोनी की कप्तानी में एशिया कप अपने नाम किया।

5. रोहित शर्मा

indian captain under whose captaincy India won the Asia Cup final
Rohit Sharma

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की कप्तानी में भी भारत ने दो बार एशिया कप जीता है। 2018 में रोहित की अगुवाई में भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को हराया, जबकि 2023 में उन्होंने श्रीलंका को फाइनल में हराकर दूसरी बार एशिया कप खिताब अपने नाम किया।

6. सूर्यकुमार यादव

indian captain under whose captaincy India won the Asia Cup final
Suryakumar Yadav

स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भी भारत ने साल 2025 एशिया कप जीता है। इस बार भारत ने फाइनल में पाकिस्तान की टीम हराकर एशिया कप खिताब अपने नाम किया।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version