Thursday, February 12

Google News Sports Digest Hindi

भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बत्रा मनिका बत्रा (Manika Batra) हमेशा से ही अपने खेल की वजह से सुर्खियों में तो बनी ही रहती हैं, तो वहीं वो अपनी खूबसूरती के लिए भी पूरी दुनिया में मशहूर हैं। बत्रा सोशल मीडिया पर बहुत ही कम नजर आती हैं लेकिन समय-समय पर वह अपने फैंस के लिए अपनी ग्लैमरस लुक को शेयर करती रहती हैं और उनके फैंस भी उन्हें सोशल मीडिया पर खूब पसंद करते हैं।

हाल ही में मनिका बत्रा (Manika Batra) ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया था। वहीं इन दिनों मनिका अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान दे रही हैं और वर्कआउट के दौरान फोटोज और वीडियोज को भी शेयर कर रही हैं, जिसके लिए वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। मनिका खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस से किसी मामले में कम नहीं हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं और साथ ही आपको उनकी ग्लैमरस लुक वाली तस्वीरें भी देखने को मिलेंगी।

कौन हैं मनिका बत्रा ?

Manika Batrashared pictures while doing gym, fans liked it very much
Manika Batra Table Tennis/© Getty Images

मनिका बत्रा (Manika Batra) का जन्म 15 जून 1995 को दिल्ली शहर में हुआ था, वह एक भारतीय टेबल टेनिस (Table Tennis) खिलाड़ी हैं। उन्होंने 4 साल की उम्र से ही टेबल टेनिस खेलना शुरू कर दिया था और साल 2008 में पहली बार भारत का प्रतिनिधित्व किया था। बता दें कि, उन्होंने दक्षिण एशियाई खेलों में तीन बार जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स में दो बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। टेबल टेनिस रैंकिंग में वह भारत की तरफ से दूसरे स्थान पर हैं और सितंबर 2024 तक उनकी रैंक 26 है।

मनिका बत्रा की करियर और उपलब्धियां

कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता, दो बार की ओलंपियन और कई अन्य उपलब्धियां हासिल करने वाली मनिका बत्रा भारतीय टेबल टेनिस की बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। मनिका टोक्यो 2020 ओलंपिक गेम्स में टेबल टेनिस वीमेन सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 में जगह बनाने वाली पहली महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी थी। बता दें कि, उन्होंने अपने किशोरावस्था में मॉडलिंग के कई अवसरों को ठुकरा दिया था। इसके अलावा, बाद में उन्होंने टेबल टेनिस के लिए अपनी पढ़ाई भी छोड़ दिया था।

मनिका बत्रा की पोस्ट को खूब पसंद कर रहे फैंस 

Manika Batra shared pictures while doing gym, fans liked it very much
Manika Batra Workout/© Getty Images

स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर जिम करते हुए फोटो शेयर किया था और इस पोस्ट में मनिका इयरफोन लगाए और हाथों में डम्बल लिए नजर आ रही हैं। वहीं फैंस भी हर एक फोटो को पसंद कर रहे हैं और एक फैंस ने तो अपनी दिल की बाते भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि ब्यूटी विद जिम, जबकि एक अन्य फैंस ने कमेंट बॉक्स में लिखा है कि “लड़की होकर एमिनेम के रैप सॉन्ग्स बहुत अच्छा मनिका जी।”

 

Manika Banna shared pictures while doing gym, fans liked it very much
Manika_Batra Beautyfull Photo/© Getty Images

Manika Batra को शुरू से ही मिला परिवार का साथ 

बत्रा महज 4 साल की उम्र से ही टेबल टेनिस खेल रही हैं और उनके परिवार वालों ने भी उनका भरपूर सहयोग किया। बता दें कि, मनिका सोशल मीडिया पर बहुत ही कम एक्टिव रहती हैं और वह अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version