साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज़ के लिए उनके नियमित कप्तान की भी वापसी हो रही है। अफ्रीकी टीम लगभग 6 सालों के बाद भारत का दौरा कर रही है और हाल ही में उन्होंने पड़ोसी देश पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज़ ड्रॉ कराई थी, जिससे उनके इरादे बुलंद हैं। तो चलिए जानते हैं कि साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज़ में किन खिलाड़ियों को मौका दिया है।

तेम्बा बावुमा की हुई टीम में वापसी

South Africa Announced Squad For India Test
South Africa Announced Squad For India Test

साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट सीरीज़ के लिए 15 सदस्यीय दल की घोषणा की है। इस स्क्वॉड में कुछ बदलाव हुए हैं। भारत के खिलाफ टीम के नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा ही कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते हुए दिखेंगे। वह काफ इंजरी के चलते टीम से बाहर चल रहे थे।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बल्लेबाजी करते समय उन्हें चोट लगी थी और उसके बाद से वह खेल से दूर ही चल रहे हैं। इंडिया के खिलाफ सीरीज़ की तैयारी के लिए वह इंडिया ए के खिलाफ होने वाले फर्स्ट क्लास मैचों में खेलते हुए दिखेंगे।

प्रेनेलन सुब्रयेन को किया गया टीम से ड्रॉप

पाकिस्तान के खिलाफ साउथ अफ्रीकी टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ ड्रॉ कराई थी। आखिरी मैच में जीत दर्ज कर उन्होंने सीरीज़ बराबरी पर छोड़ी थी। इंडिया के खिलाफ सीरीज़ के लिए उन्होंने स्पिन गेंदबाज़ प्रेनेलन सुब्रयेन को टीम से ड्रॉप कर दिया है। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में भी मौका नहीं दिया गया था।

बेडिंगम का टीम से कटा पत्ता

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ डेविड बेडिंगम को भी इस सीरीज़ के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है। उन्हें भी पाकिस्तान के खिलाफ टीम में मौका दिया गया था लेकिन वह प्लेइंग इलेवन में नहीं खेल पाए थे, जिसके चलते उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। अफ्रीकी कोच ने बताया कि “हमने उन खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी है जिन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज़ में अच्छा प्रदर्शन किया था।”

कहाँ खेले जायेंगे मैच?

14-18 नवंबर: पहला टेस्ट, ईडन गार्डन्स, कोलकता

22-26 नवंबर: दूसरा टेस्ट, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी

इंडिया के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम

तेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, ज़ुबैर हम्ज़ा, साइमन हार्मर, मार्को जानसन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, सेनुरान मुथुसामी, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version