Thursday, June 11

टीम इंडिया के उपकप्तान श्रेयस अय्यर की हालत नाज़ुक है और उन्हें इस समय आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वह वनडे सीरीज़ के तीसरे मैच में कैच लेते समय चोटिल हुए थे, जिसके बाद से वह अब तक रिकवर नहीं हो पाए हैं और उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया है। तो चलिए जानते हैं कि श्रेयस की हालत अब कैसी है और वह कब तक फिट हो जाएंगे।

कैरी का कैच लेने के चक्कर में हुए थे चोटिल

दरअसल, श्रेयस तीसरे वनडे मैच में एलेक्स कैरी का कैच पकड़ने के दौरान चोटिल हुए थे। वह ऑस्ट्रेलियाई कीपर का कैच लेने के लिए बैकवर्ड पॉइंट से भागकर गए थे और उन्होंने वह कैच कंप्लीट भी लिया, लेकिन उसे लेने के चक्कर में वह गिर पड़े थे और दर्द से कराह रहे थे। जिसके बाद उन्हें ग्राउंड से बाहर सीधे अस्पताल ले जाया गया। उनकी पसलियों में चोट आई थी।

इंटरनल ब्लीडिंग के चलते आईसीयू में कराया गया एडमिट

जब उन्हें बीसीसीआई की मेडिकल टीम बाहर ले जा रही थी, तब उनकी पल्स रेट, ब्लड प्रेशर और टेम्परेचर सभी ज़्यादा था, जिसकी वजह से टीम ने ज़्यादा देरी न करते हुए उन्हें सीधे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया था। लेकिन अब पता चला है कि इंटरनल ब्लीडिंग की वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

मीडिया खबरों के मुताबिक, श्रेयस को रिकवरी में 2-7 दिन का समय लग सकता है क्योंकि ब्लीडिंग की वजह से इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता था। इसलिए उन्हें आईसीयू में एडमिट करवाना ज़रूरी था।

स्थिति सामान्य होने पर किया जाएगा डिस्चार्ज

श्रेयस भले ही अभी आईसीयू में हैं, लेकिन उनकी स्थिति सामान्य होने के बाद ही उन्हें हॉस्पिटल से रिलीज किया जाएगा। उसके बाद वह सीधे इंडिया के लिए रवाना होंगे। हालांकि, अभी उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने में कितना समय लगेगा, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

टीम इंडिया के कुछ सदस्य वापस भारत लौट आए हैं, जबकि जो टी20 टीम में हैं, वे अभी वहीं पर रुके हुए हैं। टी20 सीरीज़ की शुरुआत 29 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में होगी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version