Sophie Devine Retirement: न्यूज़ीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने बीते दिन रविवार 26 अक्टूबर को वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इस दिन महिला विश्वकप 2025 में कीवी टीम इंग्लैंड की टीम के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरी थी।
न्यूज़ीलैंड टीम की कप्तान ने पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि यह मैच उनका अंतिम ODI होने वाला है। तभी तो इस मैच के बाद सभी खिलाड़ियों ने उनको भावुक विदाई दी थी। इसके चलते हुए सोफी के आंसू छलक गए थे। वहीं इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।
विदाई मैच पर रो पड़ीं सोफी डिवाइन :-
बीते दिन रविवार को आखिरी वनडे मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरने से पहले सोफी डिवाइन की आंखे भर आई थीं। इस मैच से पहले उनको राष्ट्रगान के दौरान भी रोता हुआ देखा गया था।

इसके बाद इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड की सभी खिलाड़ियों ने उनको शानदार करियर की बधाई देते हुए गार्ड ऑफ हॉनर से विदाई भी दी थी। तब ऐसे में वह अपने आंसू नहीं रोक पाईं और और उन्होंने रोते-रोते मैदान से विदाई ली थी।
मैच के बाद सोफी डिवाइन का आया बयान :-

इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए अपने आखिरी मैच में न्यूज़ीलैंड की टीम सिर्फ 168 रन पर ऑल-आउट हो गई थी। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने केवल 29.2 ओवर में 8 विकेट शेष रहते हुए जीत हासिल कर ली थी। वहीं अपने आखिरी वनडे इंटरनेशनल में जीत नहीं मिलना भी सोफी डिवाइन को काफी खल रहा है।

इसके बाद पोस्ट मैच इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि, “मैं काफी निराश हूं कि जीत से विदाई नहीं ले सकी, लेकिन इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाया। यह मेरे लिए बेहद भावुक दिन है, मैंने खुद को कहा कि आज खेल का आनंद लेना है। याद रखना है कि 19 साल पहले यह खेल क्यों शुरू किया था।
ऐसा रहा सोफी डिवाइन का क्रिकेट करियर :-
इसके अलावा महिला क्रिकेट जगत में सोफी डिवाइन क्रिकेट इतिहास की सबसे धाकड़ सलामी बल्लेबाजों में से एक रहीं हैं। क्यूंकि उन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर कई यादगार पारियां खेली हैं। इसके अलावा उन्होंने न्यूज़ीलैंड के लिए 158 वनडे मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 143 पारियों में 32 की बल्लेबाजी औसत और 85 स्ट्राइक-रेट के साथ 4256 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 18 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा उनके नाम इस फॉर्मेट में कुल 110 विकेट भी हैं। जबकि उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2006 में की थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







