Tuesday, March 10

Olympics Selection Trial: ओलंपियन महिला खिलाड़ी मनु भाकर और विजय सिद्धू ने चौथे ओलंपिक चयन ट्रायल में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा को जीत लिया है। इस खेल में मनु भाकर ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल ओलंपिक चयन ट्रायल टी4 के फाइनल में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए कुल 42 का स्कोर बनाया।

हम आपको यहाँ पर बता देना चाहते है कि मनु भाकर भारत की बहुत ही अच्छी निशानेबाज है। जिन्होंने भारत के लिए खेलते हुए कई बार गोल्ड मेडल जीते है। वहीँ अब पुरुषों की 25 मीटर पिस्टल ओलंपिक चयन ट्रायल टी4 के फाइनल की बात करे तो इस प्रतियोगिता में विजय सिद्धू ने कुल 34 का स्कोर बनाया।

इस प्रतियोगिता में विजयवीर सिद्धू ने जीत हांसिल की। इस प्रतियोगिता में भारत के इन दोनों मशहूर खिलाडियों ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाये रखा। महिलाओं की इस प्रतियोगिता में अभिंद्या पाटिल ने कुल 35 का स्कोर किया। इस प्रतियोगिता में अभिंद्या पाटिल दूसरे स्थान पर रही।

महिलाओं की इस प्रतियोगिता में सिमरनप्रीत कौर बरार ने 30 का स्कोर बनाया। और वो इस प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही।वहीँ इस प्रतियोगिता में ईशा सिंह चौथे स्थान पर रही। और रिदम सांगवान इस प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रही।

वहीं पुरुषों के इस रैपिड फायर स्पर्धा में विजयवीर सिद्धू ने अपने पांच शॉट की दूसरी सीरीज के बाद ही बढ़त बना ली थी। वहीँ उनकी यह बढ़त आठवीं और आखिरी सीरीज तक ही कायम रही थी। जिसके चलते ही विजयवीर सिद्धू ने पुरुषों की इस प्रतियोगिता को जीत लिया।

वहीँ अब पुरुषों की 25 मीटर पिस्टल ओलंपिक चयन ट्रायल टी4 के फाइनल में अनीश भानवाला को दूसरा स्थान मिला। पुरुषों की इस प्रतियोगिता में आदर्श सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। पुरुषों की इस प्रतियोगिता में अंकुर गोयल को चौथा स्थान मिला। और पुरुषों की इस प्रतियोगिता में भावेश शेखावत पांचवें स्थान पर रहे।

ये भी पढ़ें: Chandu Champion: आखिर कौन हैं असली चंदू चैंपियन? कार्तिक आर्यन निभा रहे हैं किरदार, शेयर किया पोस्टर

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version