Paris Olympic 2024: History Was Created in 100 Meter Race, Jamaican Runner Missed by just 0.004 Seconds
पेरिस ओलंपिक 2024 में एथलेटिक्स की 100 मीटर की स्पर्धा में अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला हुआ। अमेरिका के नोआ लाइल्स ने इस इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उनका नाम अब दुनिया के सबसे तेज धावकों में दर्ज हो चुका है।
Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में रविवार को पुरुषों की 100 मीटर की दौड़ स्पर्धा हुई, जिसमे अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस दौड़ में वर्ल्ड चैंपियन अमेरिकी एथलीट नोआ लाइल्स ने 9.79 सेकेंड में दौड़ पूरी करके गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
लाइल्स ने ओलंपिक के में अब तक की सबसे तेज गति से 100 मीटर की दौड़ पूरी की है। इस इवेंट में रजत पदक पाने वाले जमैका के किशन थॉम्पसन ने भी 9.79 सेकेंड में ही पाने दौड़ पूरी की, लेकिन उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।
इस वजह से अमेरिकी एथलीट को दिया स्वर्ण
Paris Olympic 2024: अमेरिका और जमैका दोनों ही देशों के धावकों ने इस बार पेरिस ओलंपिक गेम्स में रविवार को 100 मीटर रेस में कमाल का प्रदर्शन किया। दोनों देशों के धावकों ने यह दौड़ 9.79 सेकेंड में पूरी की थी।
इसके बाद रेफरी ने राउंड अप समय देखा, जिसमे अमेरिकी धावक ने अपनी दौड़ 9.784 सेकेंड में पूरी की थी। जबकि जमैका के धावक किशन ने 9.789 सेकेंड का समय लिया था। महज 0.004 सेकेंड चुकने से जमैका के धावक को रजत पदक से संतुष्ट होना पड़ा।
उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ना है लक्ष्य
नोआ लाइल्स अब पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में भी पदक जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। लाइल्स ने पिछले साल की विश्व चैंपियनशिप में उसैन बोल्ट के 200 मीटर के विश्व रिकॉर्ड 19.19 सेकेंड को तोड़ने की खुली चुनौती दी थी। लेकिन वह अभी तक ऐसा करने में सफल नही हुए हैं। उन्होंने बुडापेस्ट में 19.52 सेकेंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक जीता था।
Paris Olympic 2024: पुरुषों की 100 मीटर इवेंट का नतीजा
पदक | खिलाड़ी | देश | समय |
स्वर्ण | नोआ लाइल्स | अमेरिका | 9.784 सेकंड |
रजत | किशन थॉम्पसन | जमैका | 9.789 सेकंड |
कांस्य | फ्रेड केर्ली | अमेरिका | 9.810 सेकंड |
यह भी पढ़ें:-Paris Olympic 2024: आज से शुरू होंगे पहलवानों के इवेंट, भारत के इन रेसलर्स पर होंगी सभी की निगाहें