Wednesday, March 11

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में आज खेलों का ग्यारहवां दिन है। आज इस ओलंपिक में भारत के कई स्टार खिलाड़ी एक्शन में दिखाई देने वाले है। आज भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा से एक बार फिर से गोल्ड की आस है। इसके अलावा बैडमिंटन में कल लक्ष्य सेन ने लगातार दूसरे गेम में बढ़त बनाने के बाद भी अपना मैच गंवा दिया और कांस्य पदक से चूक गए।

Neeraj Chopra
image source : X

उनके अलावा निशानेबाज महेश्वरी चौहान और अनंतजीत सिंह नरूका की स्कीट मिश्रित टीम भी कांस्य पदक के मुकाबले को हार गई। जिसके साथ पेरिस ओलंपिक 2024 में खेलों के 10 वें दिन भी भारत को कोई भी पदक नहीं मिला। इसके बाद कल थोड़ी सी खुशी महिला टेबल टेनिस ने दी जो क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही।

lakshya sen
image spurce : X

इसके अलावा भारत के एथलीट अविनाश साबले ने तीन हजार मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में जगह बना ली है। इस बार लक्ष्य सेन पहला गेम जीतने और दूसरे में बढ़त बनाने के बाद भी कांस्य पदक के प्ले ऑफ में मलेशिया के ली जी जिया के खिलाफ तीन गेम में हारकर पुरुष एकल स्पर्धा में पदक जीतने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी बनने से चूक गए। वहीं आज अब पेरिस ओलंपिक के 11 दिन भारत को इन प्लेयर्स से होगी पदक की उम्मीद होगी।

Paris Olympics 2024 टेबल टेनिस :-

पुरुष टीम (प्री क्वार्टर फाइनल) :- भारत (हरमीत देसाई, शरत कमल और मानव ठक्कर) बनाम चीन – दोपहर 1.30 बजे

Paris Olympics 2024 एथलेटिक्स :-

पुरुष भाला फेंक (क्वालीफिकेशन) :- किशोर जेना – दोपहर 1.50 बजे

Neeraj Chopra: जानिए ओलंपिक में नीरज चोपड़ा का गोल्डन ब्वॉय बनने तक का सफर, मेडल और उपलब्धियां, देखें पूरी डिटेल्स
image source : X

पुरुष भाला फेंक (क्वालीफिकेशन) :- नीरज चोपड़ा – दोपहर 3.20 बजे

महिला 400 मीटर (रेपेचेज): किरण पहल :- दोपहर 2.50 बजे

Paris Olympics 2024 कुश्ती :-

विनेश फोगाट (50 किग्रा) बनाम युई सुसाकी (जापान), प्री क्वार्टर फाइनल :- दोपहर 2.30 बजे से

Paris Olympics 2024 हॉकी :-

Paris Olympics 2024: India Mens Hockey Team gives a crushing defeat to Australia, registers historic victory after 52 years
India_Hockey Team vs Australia Hockey Team

पुरुष सेमीफाइनल :- भारत बनाम जर्मनी – रात 10.30 बजे।

ये भी पढ़ें: 100 मीटर रेस में रच दिया इतिहास, जमैका के धावक से हुई चूक महज 0.004 सेकेंड से रह गए पीछें

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version