Thursday, February 12

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए एक अगस्त का दिन काफी मिला – जुला रहा था। क्यूंकि 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन में स्वप्निल कुसाले ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था। लेकिन इसी के साथ बैडमिंटन में भारत की सबसे बड़ी पदक की दावेदार रही पीवी सिंधु और सात्विक साईंराज रंकी रेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी हारकर बाहर हो गई है।

Manu Bhaker
image source : X

इसके बाद फिर भारत की पदक की एक और दावेदार रही महिला बॉक्सर निकहत जरीन भी हार कर ओलंपिक से अब बाहर हो गई है। अब भारत को ओलंपिक के सातवें दिन यानि दो अगस्त को भारत को इन खेलों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। आइए एक बार नजर डालते है कि आज सर्वें दिन भारत ओलिंपिक में प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाला है।

Paris Olympics 2024 गोल्फ :-

पुरुषों के व्यक्तिगत फाइनल्स (दूसरा दौर) :- शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर – दोपहर 12.30 बजे

Paris Olympics 2024 निशानेबाजी :-

Paris Olympics 2024: पी वी सिंधु के बाद अब मनु भाकर भी करने वाली है बड़ी कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही, अब मिलेगा कानूनी नोटिस
image source : X

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन प्रिसिजन :- ईशा सिंह और मनु भाकर – दोपहर 12.30 बजे

पुरुषों की स्कीट क्वालीफिकेशन पहला दिन :- अनंतजीत सिंह नरुका – दोपहर 1.00 बजे

Paris Olympics 2024 तीरंदाजी :-

मिश्रित टीम (1/8 एलीमिनेशन) :- भारत (धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत) बनाम इंडोनेशिया – दोपहर 1.19 बजे

Paris Olympics 2024 नौकायन :-

Balraj Panwar
image source : X

पुरुषों का सिंगल स्कल्स फाइनल (फाइनल डी) :- बलराज पंवार – दोपहर 1.48 बजे

Paris Olympics 2024 जूडो :-

महिलाओं का प्लस 78 किग्रा (एलीमिनेशन राउंड ऑफ 32) :- तूलिका मान बनाम इडालिस ओर्टिज (क्यूबा) – दोपहर 2.12 बजे

Paris Olympics 2024 पाल नौकायन :-

महिला डिंगी (रेस तीन) :- नेत्रा कुमानन – दोपहर 3.45 बजे

महिला डिंगी (रेस चार) :- नेत्रा कुमानन – शाम 4.53 बजे

पुरुष डिंगी (रेस तीन) :- विष्णु सरवनन – शाम 7.05 बजे

पुरुष डिंगी (रेस चार) :- विष्णु सरवनन – रात 8.15 बजे

Paris Olympics 2024 हॉकी :-

Indian mens hockey team
image source : X

पुरुष टूर्नामेंट (ग्रुप चरण) :- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – शाम 4.45 बजे

Paris Olympics 2024 बैडमिंटन :-

Lakshya Sen
image source : X

पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल :- लक्ष्य सेन बनाम चाउ टिएन चेन (चीनी ताइपे) – शाम 6:30 बजे

Paris Olympics 2024 एथलेटिक्स :-

महिला पांच हजार मीटर (हीट एक) :- अंकिता ध्यानी – रात 9.40 बजे

महिला पांच हजार मीटर (हीट दो) :- पारुल चौधरी – रात 10.06 बजे

पुरुष गोला फेंक (क्वालीफिकेशन) :- तेजिंदरपाल सिंह तूर – रात 11.40 बजे

ये भी पढ़ें: ओलंपिक इतिहास में पहली बार बायोलॉजिकल पुरूष बॉक्सर से लड़ी महिला, मात्र 46 सेकंड में खत्म हो गया मैच, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version