Thursday, June 11

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 का अब समापन हो चुका है। इस बार भारतीय टीम से उम्मीद की गई थी कि वो टोक्यो ओलंपिक से अच्छा प्रदर्शन करेगी। लेकिन इस बार भारतीय टीम ऐसा बिलकुल भी नहीं कर सकी। तभी तो इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय टीम पिछले टोक्यो ओलंपिक 2020 से 1 मेडल कम ही लेकर आई है।

Neeraj Chopra: The Net Worth of Indian Star Neeraj Chopra is So Much that You Will Be Shocked to Know
Neeraj Chopra: The Net Worth of Indian Star Neeraj Chopra is So Much that You Will Be Shocked to Know

Paris Olympics 2024 इस बार टोक्यो ओलंपिक 2020 के 7 मेडलों के मुकाबले पेरिस ओलंपिक 2024 में केवल 6 ही मेडल आ पाए है। इस बार भारत ने 5 ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल जीता है। इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने जीता है। इस बार भारत सरकार ने ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपने सभी खिलाड़ियों पर अरबों पर रुपये खर्च किए थे। लेकिन इस बार उसका परिणाम कुछ अच्छा नहीं आ पाया है।

Paris Olympics 2024 भारत सरकार ने कितना पैसा खर्च किया :-

Paris Olympics 2024 भारत सरकार ने इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद को लेकर अपने सभी खिलाड़ियों पर अरबों रूपये खर्च किए थे। इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की तरफ से 16 खेलों में 117 एथलीट ने भाग लिया था। इन सभी खिलाड़ियों पर भारत सरकार ने इस बार कुल 470 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस बार भारत सरकार ने एथलेटिक्स के अलग-अलग खेलों के लिए कुल 96.08 करोड़ रुपए जारी किए थे।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty
image source : X

Paris Olympics 2024 इस बार भारत सरकार ने बैडमिंटन पर 72.03 करोड़, बॉक्सिंग पर 60.93 करोड़, शूटिंग 60.42 करोड़ रुपए खर्च हुए थे. वहीं इस बार भारत सरकार ने हॉकी पर 41.3 करोड़ और रेसलिंग पर 37.8 करोड़, आर्चरी में 39.18 करोड़ खर्च किए थे। वहीं इसके अलावा वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, नौकायन जैसे खेलों पर भी करोडों खर्च किए थे। लेकिन फिर भी भारत इस बार केवल 6 मेजल ही जीत सका है। अब इस तरह से अगर देखा जाए तो एक मेडल के लिए भारत सरकार को 78 करोड़ खर्च करने पड़े है।

Paris Olympics 2024 मेडल जीतने वाले एथलीट्स पर कितना खर्च :-

Paris Olympics 2024 पेरिस ओलंपिक 2024 में इस बार भारत ने कुल 6 पदक ही जीते है। जिनमें से 4 व्यक्तिगत और 2 टीम इवेंट के पदक थे। इस बार सबसे ज्यादा खर्च भारत के स्टार एथलीट और सिल्वर मेडल विजेता नीरज चोपड़ा की ट्रेनिंग के लिए 5.72 करोड़ रुपए किए गए थे।

PV Sindhu
image source : X

Paris Olympics 2024 इसके अलावा इस बार शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर पर 1.68 करोड़ और टीम इवेंट में उनका साथ देने वाले सरबजोत सिंह की ट्रेनिंग पर 1.46 करोड़ खर्चे किए गए थे। इसके अलावा इस बार शूटिंग में ही ब्रॉन्ज मेडल लाने वाले स्वप्निल कुसाले को करीब 1.6 करोड़ रुपए की सहायता की गई थी। इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में मेडल जीतने वालों में सबसे कम खर्च (72.41 लाख) पहलवान अमन सहरावत पर किए गए थे।

Paris Olympics 2024 इस बार हारने वाले एथलीट्स में सबसे ज्यादा खर्च किस पर हुआ :-

Paris Olympics 2024 पेरिस ओलंपिक 2024 में इस बार कई भारतीय एथलीट्स मेडल से बस थोड़ी ही दूर रह गए थे। इन हारने वालों में कई बड़े नाम भी शामिल थे। इस बार सबसे कम खर्च भारतीय स्टार पहलवान विनेश फोगाट पर किया गया था। उनपर इस बार केवल 70.45 लाख खर्च किए गए थे।

Manu Bhaker
image source : X

Paris Olympics 2024 इसके अलावा इस बार सबसे ज्यादा पैसा खर्च सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी पर किए गए थे। इस बार उनकी ट्रेनिंग के लिए अलग-अलग स्कीम के तहत कुल 5.62 करोड़ रूपये खर्च किए गए थे। इसके अलावा इस बार पीवी सिंधु के लिए 3.13 करोड़, मीराबाई चानू पर 2.74 करोड़, अनिश भानवाला पर 2.41 करोड़, रोहन बोपन्ना पर 1.56 करोड़, मनिका बत्रा पर 1.3 करोड़ रूपये खर्च किए गए थे।

Paris Olympics 2024 इस बार अन्य खेलों पर कितने खर्च हुए :-

खेल कुल खर्च (करोड़ में)
वेटलिफ्टिंग 27
टेबल टेनिस 12.92
जूडो 6.33
स्वीमिंग 3.9
रोविंग 3.89
नौकायन 3.78
गोल्फ 1.74
टेनिस 1.67
इक्वेस्ट्रियन 0.95

ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट के मेडल मामले में फैसला टला, सिल्वर मिलेगा या नहीं? अब इस दिन लगेगी मुहर

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version