Thursday, June 11

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला 50 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल से पहले अयोग्य करार दी गई भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की अपील पर फैसला अभी टाल दिया गया है। इस मामले पर फैसला पहले शनिवार की शाम को ही आना था। इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं इस पर फैसला एक बार फिर टल गया है।

Paris Olympics: Haryana Government Will Give Much Money to Vinesh Phogat, CM Nayab Singh Announced
Paris Olympics: Haryana Government Will Give Much Money to Vinesh Phogat, CM Nayab Singh Announced

Vinesh Phogat CAS अब इस मामले पर फैसला 13 अगस्त को ही सुनाएगी। क्यूंकि इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट ने खुद को डिस्क्वालिफाई करने के बाद आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में एक अपील की थी, जहां पर अब सुनवाई भी पूरी हो चुकी है। इस मामले में ताजा अपडेट के अनुसार अब इस मामले में फैसला 13 अगस्त को शाम 6 बजे तक आ सकता है।

Vinesh Phogat विनेश फोगाट का क्या था पूरा मामला :-

Vinesh Phogat पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को महिलाओं की 50 किलोग्राम वेट कैटेगरी के फाइनल से पहले ही डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। क्यूंकि 7 अगस्त को होने वाले फाइनल की सुबह वजन नापने के दौरान विनेश का वेट तय सीमा से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया था।

Mother's Struggles Made Her a Wrestler After Losing Her Father in Childhood, Know the Painful Story of Vinesh Phogat
Mother’s Struggles Made Her a Wrestler After Losing Her Father in Childhood, Know the Painful Story of Vinesh Phogat

Vinesh Phogat तभी तो ओलंपिक में रेसलिंग का संचालन करने वाली संस्था, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW), के नियमों के मुताबिक कोई भी रेसलर अपने वजन से ज्यादा पाए जाने पर पूरे टूर्नामेंट से अयोग्य घोषित हो जाता है और मेडल जीतने की स्थिति में होने के बाद भी उसे वो पदक नहीं मिलता है। इस बार इस पेरिस ओलंपिक 2024 में ऐसा ही कुछ हुआ है।

Mother's Struggles Made Her a Wrestler After Losing Her Father in Childhood, Know the Painful Story of Vinesh Phogat
Mother’s Struggles Made Her a Wrestler After Losing Her Father in Childhood, Know the Painful Story of Vinesh Phogat

Vinesh Phogat इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पहलवान विनेश को 100 ग्राम ज्यादा वजन के कारण इस प्रतियोगिता के फाइनल से पहले ही बाहर कर दिया गया है। लेकिन अब इसके चलते हुए विनेश को फाइनल में पहुंचने पर कम से कम जो सिल्वर मेडल मिलना था लेकिन उसको भी अब उन से छीन लिया गया है। अब विनेश को सभी पहलवानों में सबसे अंतिम स्थान पर रखा गया है।

Vinesh Phogat: भारत को लगा बड़ा झटका, विनेश फोगाट अयोग्य घोषित, नहीं खेल पाएंगी गोल्ड मेडल मुकाबला
image source : X

Vinesh Phogat इसके चलते हुए ही भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने 7 अगस्त की शाम को ही CAS में अपील दाखिल की थी , जिसमें सबसे पहले तो इस फाइनल को रोकने की और उनको फिर से मौका दिए जाने की मांग की गई थी। तब CAS ने इस अपील को तुरंत ठुकरा दिया था और कहा था कि वो इस फाइनल को नहीं रोक सकते है। फिर इसके बाद विनेश की और से इस अपील में बदलाब किया गया था। इस बार उन्होंने अपनी अपील में संयुक्त रुप से सिल्वर मेडल दिए जाने की मांग की गई थी।

Vinesh Phogat विनेश ने डिस्क्वालिफिकेशन के बाद लिया संन्यास :-

Vinesh Phogat अपनी इस अपील के अगले ही दिन विनेश ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसी के साथ उन्होंने कहा था कि अब उनके पास आगे लड़ने की ताकत नहीं बची है। अब जैसे ही वो मेडल से चूंक गई है तो इसको लेकर अब पूरे देश में निराशा छाई हुई है। वहीं पूरे देश में दुख और गुस्से का माहौल बना हुआ है।

Vinesh Phogat
image source : X

Vinesh Phogat इसके बाद यह मामला संसद में भी उठाया गया था और विपक्षी पार्टियों ने इस मामले में सरकार से हस्तक्षेप की मांग भी की थी। तभी तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा से इस मामले में बात की थी। पीटी ऊषा पेरिस में ही मौजूद हैं। पीएम मोदी ने इस पूरे मामले की जानकारी उनसे मांगी है और हर संभव मदद करने के लिए भी बोला है।

ये भी पढ़ें: गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम को मिलेगा पाकिस्तान का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति जरदारी ने किया ऐलान

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version