Friday, February 20

Paris Olympics 2024: ओलंपिक के खेलों में फिर से 44 साल बाद गोल्ड मेडल जीतने की राह पर भारतीय हॉकी टीम का सपना देर रात जर्मनी ने हरा कर तोड़ दिया है। इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में विश्व चैंपियन जर्मनी की टीम ने आठ बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय हॉकी टीम को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Indian hockey team
image source : X

Paris Olympics 2024 वहीं भारतीय टीम को इस गोल्ड मेडल की रेस से बाहर हो गई है। कल देर रात खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व चैंपियन जर्मनी की हॉकी टीम ने भारतीय हॉकी टीम को 3-2 से हरा दिया है। इन ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम ने अभी तक 8 स्वर्ण पदक जीत रखे है। भारत ने अपना आखिरी ओलंपिक स्वर्ण पदक साल 1980 में मास्को में हुए ओलंपिक खेलों में जीता था।

Indian hockey team
image source : X

Paris Olympics 2024 इसी के साथ अब इन पेरिस ओलंपिक के खेलों में एक बार फिर से 44 साल बाद भारतीय हॉकी टीम के हाथों से यह इतिहास रचने का मौका दोबारा निकल गया है। वहीं अब भारतीय टीम को आठ अगस्त को ब्रॉन्ज मेडल के लिए स्पेन से खेलना होगा। जबकि गोल्ड मेडल के लिए जर्मनी और नीदरलैंड्स के बीच फाइनल खेला जाएगा।

Paris Olympics 2024 अंतिम छह मिनट में हारा भारत :-

Paris Olympics 2024 इस सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम अपने अनुभवी डिफेंडर अमित रोहिदास के बिना मैदान पर उतरी थी। तभी तो आज खेलते हुए भारतीय हॉकी टीम ने दबाब में आकर कई गलतियां भी की। तभी तो इसका विश्व चैंपियन जर्मनी की टीम ने पूरा फायदा उठाया। जर्मनी के हॉकी खिलाड़ी मार्को मिल्टकाव ने खेल के 54वें मिनट में गोल कर जर्मनी को जीत दिला दी।

Indian hockey team
image source : X

Paris Olympics 2024 अब इस खेल में जैसे ही 60 मिनट के बाद फाइनल हूटर बजा तो तभी भारतीय खिलाड़ी मैदान पर ही लेटकर रोने लगे। इस सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के लिए खेल के सातवें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया। जबकि खेल के 36वें मिनट में भारत के लिए सुखजीत सिंह ने गोल किया। वहीं जर्मनी के लिए गोंजालो पेयाट ने 18वें मिनट में , क्रिस्टोफर रूर ने 27वें मिनट में और मार्को मिल्टकाव ने 54वें मिनट में जर्मनी के लिए गोल किया।

Paris Olympics 2024 मेडल मैच में आखिरी बार खेलेंगे पीआर श्रीजेश :-

Paris Olympics 2024 भारतीय हॉकी टीम अपने सेमीफाइनल मुकाबले को विश्व चैंपियन जर्मनी से हार गया है। इस अतिमहत्वपूर्ण सेमीफाइनल में हारने के बाद अब भारतीय टीम अपने गोलकीपर पीआर श्रीजेश को शानदार विदाई देने के लिए अपना अंतिम मुकाबला जीत कर देना चाहती है।

PR Sreejesh
image source : X

Paris Olympics 2024 टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक मैच में जर्मनी की पेनल्टी बचाकर भारत को 41 साल बाद पदक दिलाने वाले भारत के दिग्गज गोलकीपर श्रीजेश को पूरी भारतीय हॉकी टीम जीत के साथ विदाई देना चाहेगी। क्यूंकि पीआर श्रीजेश का यह आखिरी टूर्नामेंट है। तभी तो भारतीय टीम अपने इस स्टार गोलकीपर को इस बार भी मेडल जीतकर विदाई देना चाहती है। तभी तो इस बार भी भारतीय हॉकी टीम चाहेगी कि लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक जीते।

ये भी पढ़ें: जानिए 7 अगस्त को पेरिस ओलंपिक 2024 में कैसा रहने वाला है भारत का शेड्यूल

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version