Saturday, February 14

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से होने वाली है। वहीं इससे पहले भारतीय ओलंपिक संघ ने अब दिग्गज शूटर गगन नारंग को भारतीय दल का शेफ-डी-मिशन बनाया है। इस बार गगन नारंग ने शेफ-डी-मिशन के तौर मैरी कॉम को रिप्लेस किया है। क्यूंकि गगन नारंग ने लंदन ओलंपिक्स की शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

PV Sindhu
image source : X

Paris Olympics 2024 इस ओलंपिक में शेफ-डी-मिशन का अर्थ है कि अब भारतीय दल का नेतृत्व गगन नारंग करेंगे। इसी के साथ ही अब ध्वजवाहकों का भी एलान कर दिया गया है। इस बार पेरिस ओलंपिक्स के उदघाटन समारोह में स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु महिला ध्वजवाहक रहने वाली है। वहीं पुरुषों में यह जिम्मेदारी टेबल टेनिस के दिग्गज ए शरत कमल संभालने वाले है।

Paris Olympics 2024 इससे पहले शेफ डी मिशन पोस्ट के लिए मैरी कॉम को चुना गया था। लेकिन इस दिग्गल महिला बॉक्सर ने किसी वजह से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद IOA की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने अपने बयान में कहा था कि मैं भारतीय दल को लीड करने के लिए एक ओलंपिक मेडलिस्ट रहे एथलीट की तलाश कर रही थी।

Sharat Kamal
image source : X

Paris Olympics 2024 अब मुझे लगता है कि गगन नारंग, मैरी कॉम के सबसे अच्छे रिप्लेस्मेंट हो सकते है। मुझको यह एलान करते हुए भी काफी ख़ुशी हो रही है कि पेरिस ओलंपिक के उदघाटन समारोह में दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी ए शरत कमल भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। वहीं टोक्यो ओलंपिक 2020 में मैरी कॉम और भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ध्वजवाहक बने थे।

Paris Olympics 2024 कब होगी पेरिस ओलंपिक्स की शुरुआत :-

Paris Olympics 2024 पेरिस ओलंपिक की शुरुआत 26 जुलाई से होगी और यह 11 अगस्त तक चलने वाला है। इस पेरिस ओलंपिक में 196 देशों के 10 हजार से अधिक एथलीट्स भाग लेने वाले है। इस बार इस पेरिस ओलंपिक में 28 खेल शामिल किए गए है। यही खेल 2016 और 2020 के ओलंपिक्स में भी शामिल थे। लेकिन इस बार स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग और सर्फिंग के रूप में कुछ नए खेल का ओलंपिक में डेब्यू कराया गया है।

PV Sindhu and Sharat Kamal
image source : X

Paris Olympics 2024 भारत का सबसे बड़ा दल :-

Paris Olympics 2024 इस बार अभी तक पेरिस ओलंपिक के लिए भारत के 125 एथलीट्स ने क्वालीफाई कर लिया है। इस बार अभी तक के हुए ओलंपिक के इतिहास में यह भारत का सबसे बड़ा दल होगा। क्यूंकि टोक्यो ओलंपिक्स में भारत ने कुल 124 एथलीट्स भेजे थे। जो उस समय तक भारत का सबसे बड़ा ओलंपिक का दल था। लेकिन इस बार भारत के 125 एथलीट्स भाग लेने वाले है। वहीं इस बार भी इस दल में 2020 टोक्यो ओलंपिक्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा भी शामिल हैं।

PV Sindhu
image source : X

ये भी पढ़ें: इस टीम ने सिर्फ एक बार ही जीता है ICC ट्रॉफी, दूसरी बार गवायाँ मौका  

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version