Thursday, February 12

Paris Olympics 2024: भारत की तरफ से इस बार फ़्रांस की राजधानी पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में भारतीय दल से सभी को काफी उम्मीदें हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारत जहाँ 7 पदक जीतने में कामयाब हो सका था, तो वहीं इस बार पदको की संख्या दहाई में पहुँचने की उम्मीद जताई जा रही है।

Paris Olympics 2024: महिला खिलाड़ी पर रहेंगीं नजरें

Paris Olympics 2024: इन 6 खिलाड़ियों ने किया क्वालीफाई, बॉक्सिंग इवेंट के लिए बढ़ी मेडल की उम्मीदें 
                           Paris Olympics 2024

 इसमे बॉक्सिंग के होने वाले इवेंट्स पर भी सभी की नजरें रहेंगी। इस बार महिला और पुरुष खिलाड़ियों को मिलाकर कुल 6 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमे सबसे बड़े नाम के रूप में देखा जाए तो उसमे स्टार महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी निकहत जरीन का नाम शामिल है। जिन्होंने पिछले एक साल में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।

Paris Olympics 2024: इन खिलाड़ियों ने बनाई जगह 

Paris Olympics 2024: इन 6 खिलाड़ियों ने किया क्वालीफाई, बॉक्सिंग इवेंट के लिए बढ़ी मेडल की उम्मीदें 
                               Paris Olympics 2024

पेरिस ओलंपिक में भारत की तरफ से बॉक्सिंग के विभिन्न इवेंट्स के लिए 2 पुरुष और 4 महिला खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है। इसमे पुरुष खिलाड़ी में अमित पंघाल का नाम है। 

जिन्होंने 51 किलोग्राम कैटेगरी इवेंट्स में अपनी जगह बनाई है, तो वहीं निशांत देव ने 71 किलोग्राम में अपनी जगह को पक्का किया है। अगर बात महिला खिलाड़ियों की करें तो उसमे निकहत जरीन ने जहां 50 किलोग्राम में क्वालीफाई किया तो प्रीटी पवार 54 किलोग्राम कैटेगरी इवेंट में शामिल हुई। जैस्मिन लेम्बोरिया 57 किलोग्राम की हिस्सा हैं। 

Paris Olympics 2024: क्वालीफाई करने वाले भारतीय खिलाड़ी 

Paris Olympics 2024: इन 6 खिलाड़ियों ने किया क्वालीफाई, बॉक्सिंग इवेंट के लिए बढ़ी मेडल की उम्मीदें 
                     Paris Olympics 2024
  • अमित पंघाल– पुरुष 51 किलोग्राम कैटेगरी 
  • निशांत देव- पुरुष 71 किलोग्राम कैटेगरी 
  • प्रीटी पवार– महिला 51 किलोग्राम कैटेगरी 
  • निकहत जरीन- महिला 50 किलोग्राम कैटेगरी 
  • जैस्मिन लेम्बोरिया- महिला 57 किलोग्राम कैटेगरी 
  • लवलीना बोरगोहेन- महिला 75 किलोग्राम कैटेगरी 

यह भी पढ़ें:-India Vs Srilanka 2024: श्रीलंका दौरे से हार्दिक पंड्या बाहर, गिल या राहुल किसको मिलेगी टीम की कमान ?

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version