Thursday, January 22

Paris Olympics 2024: Neeraj’s Mother’s Big Statement on Arshad Nadeem Winning Gold, Said… Even After Being Injured

पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपरा गोल्ड चूकने के बाद उनकी माँ सरोज देवी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बेटे के बारें में बात करते हुए गोल्ड मेडल जीतने वाले पाकिस्तानी एथलीट को लेकर दिल छू लेमे वाली बात कही है।

Paris Olympics 2024: Neeraj's Mother's Big Statement on Arshad Nadeem Winning Gold, Said... Even After Being Injured
Paris Olympics 2024: Neeraj’s Mother’s Big Statement on Arshad Nadeem Winning Gold, Said… Even After Being Injured

पेरिस ओलंपिक 2024 जेवालिंग थ्रोवर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है तो वहीं पाकिस्तान के जेवालिंग थ्रोवर अरशद नदीम ने 90 मीटर से भी ज्यादा थ्रो फेक कर ओलंपिक का नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। हालांकि, नीरज से गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद पूरेदेशवाशियों सहित उनके परिवार वालों को भी थी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नही पाकिस्तान थ्रोवर अरशद ने सभी के उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

सिल्वर मेडल से ही संतुष्ट है नीरज के परिवार वाले 

Paris Olympics 2024: Neeraj's Mother's Big Statement on Arshad Nadeem Winning Gold, Said... Even After Being Injured
Paris Olympics 2024: Neeraj’s Mother’s Big Statement on Arshad Nadeem Winning Gold, Said… Even After Being Injured

पेरिस ओलंपिक में गोल्ड से चूक होने के बाद नीरज चोपड़ा अपने प्रदर्शन से निराश हैं तो वहीं उनके परिवार वाले सिल्वर मेडल से ही काफी खुश हैं। उनकी माँ सरोज देवी ने नीरज के सिल्वर जीतते ही पूरे गाँव में मिठाइयाँ बटवाना शुरू कर दिया था। नीरज के इस प्रदर्शन से उनके गाँव में जश्न का माहौल है, उनकी माँ सरोज देवी ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिससे पाकिस्तान के फैंस भी उनकी तारीफ के पुल बांध रहे हैं। 

नीरज चोपड़ा की मां ने यह कहा:

“पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर उनकी मां सरोज देवी ने कहा कि बेशक नीरज गोल्ड मेडल से चूक गया, लेकिन उसका सिल्वर मेडल जीतना भी बहुत बड़ी बात है, क्योंकि उसने चोट से उबरने के बाद वापसी की थी। दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट खेला और सिल्वर मेडल जीता। इसलिए उन्हें गोल्ड मेडल चूकने का अफसोस नहीं है।

उनके लिए सिल्वर मेडल भी गोल्ड के बराबर हैं। वे बेटे के खेल प्रदर्शन से खुश हैं। उन्होंने कहा कि नीरज ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और हम उनकी वापसी पर उनका भव्य स्वागत करेंगे। नीरज को चूरमा बहुत पसंद है, इसलिए वह इसे बनाएंगी। वहीं सरोज देवी ने कहा कि नीरज गोल्ड मेडल नहीं जीता। नदीम ने गोल्ड जीता है और वह भी हमारा ही बेटा है”।

सोशल मीडिया फैंस कर रहें खूब प्रशंसा

Paris Olympics 2024: Neeraj's Mother's Big Statement on Arshad Nadeem Winning Gold, Said... Even After Being Injured
Paris Olympics 2024: Neeraj’s Mother’s Big Statement on Arshad Nadeem Winning Gold, Said… Even After Being Injured

पेरिस ओलंपिक में नीरज के गोल्ड ना जीतने पर भी उनकी माँ बेहद खुश है उन्होंने कहा कि चोट की वापसी के बाद सिल्वर जीतन बहुत बड़ी बात है। उसके बाद उन्होंने पाकिस्तान गोल्ड मेडलिस्ट जेवालिंग थ्रोवर अरशद नदीम के बारे में जो बयान दिया उसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं।

एक यूजर ने कहा कि:

“माँ तो माँ होती है वह हिन्दुस्तानी और पाकिस्तानी नही देखती। वहीं एक और ने रिएक्ट करते हुए लिखा कि माँ के दिल में सभी के लिए प्यार होता है। सलाम है ऐसी माँ को जिसने पाकिस्तानी नदीम को अपना बेटा बताया”। 

यह भी पढ़ें:-Paris Olympics: विनेश फोगाट को हरियाणा सरकार देगी इतने पैसे, CM नायब सिंह ने किया ऐलान

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version