Wednesday, March 11

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। इस जीत के बाद भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में जमकर डांस किया। वहीं इस मुकाबले में जीत के बाद भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेसिंग रूम में लौटकर भी खूब मौज मस्ती की थी। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Paris Olympics 2024 ब्रॉन्ज जीतने के बाद जश्न में डूबे हॉकी प्लेयर्स :-

Paris Olympics 2024 इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने पिछले ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अब जैसे ही भारतीय टीम इस ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले को जीती तो यह पल भारतीय टीम के लिए एक ऐतिहासिक पल रहा है। क्यूंकि भारतीय टीम ने लगातार दो ओलंपिक में खेलते हुए दो ही मेडल जीते है।

Indian hockey team
image source : X

Paris Olympics 2024 इस मुकाबले में जीत के बाद सभी भारतीय खिलाड़ी डांस करते हुए भी दिखाई दिए। उनका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ी डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सभी खिलाड़ी काफी जोर से चियर करते दिख रहे हैं। अपने अंतिम मुकाबले में मिली जीत के चलते हुए श्रीजेश भी डांस किया।

Paris Olympics 2024 भारत को सेमीफाइनल में जर्मनी से मिली थी हार :-

Paris Olympics 2024 भारतीय हॉकी टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मनी के हाथों 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने काफी अच्छी शुरुआत करते हुए पहला गोल करते हुए मैच में बढ़त हासिल की थी। लेकिन फिर भी भारतीय टीम इस बढ़त को बरकरार नहीं रख पाई। इसके बाद जर्मनी के अंतिम 6 मिनट में किये गए गोल ने उनको इस मुकाबले में जीत दिला दी।

Indian hockey team
image source : X

तभी तो इस सेमीफाइनल के अहम मुकाबले में मिली हार के बाद सभी भारतीय खिलाड़ी काफी दुखी दिखे थे। इस अहम मुकाबले में मिली हर के बाद ही भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत ने कहा था कि वह इस बार खाली हाथ भारत वापस नहीं आएंगे। तभी तो इस ब्रॉन्ज मेडल में मिली जीत के बाद वह अपने बयान पर कायम भी रहे है।

Paris Olympics 2024 भारत ने रचा इतिहास :-

Paris Olympics 2024: गोल्ड मेडल की रेस से बाहर हुई भारतीय हॉकी टीम, अब स्पेन से होगी ब्रॉन्ज मेडल की टक्कर
image source : X

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर दोबारा से इतिहास को दोहराया है। क्यूंकि भारत ने 52 सालों बाद लगातार 2 ओलंपिक में मेडल जीते हैं। इससे पहले भारत ने साल 1968 और 1972 में लगातार 2 ओलंपिक मेडल जीतकर इतिहास रचा था। वहीं अब भारत ने टोक्यो ओलंपिक और पेरिस ओलंपिक में लगातार ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

Paris Olympics 2024 भारतीय टीम ने जमकर किया डांस :-

पेरिस ओलंपिक 2024 में भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद भारतीय टीम ने मैदान पर खूब जश्न मनाया। क्यूंकि इस मैच के बाद पूरी टीम ने श्रीजेश को विजयी विदाई दी। क्यूंकि श्रीजेश का यह आखिरी मुकाबला था। उन्होंने अब इस हॉकी के खेल से सन्यास ले लिया है। तभी तो कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने श्रीजेश को अपने कंधों पर उठा लिया था।

Paris Olympics 2024: Big Shock to the Indian Hockey Team Before the Semi-Finals, This Legendary Player Was Suspended
Paris Olympics 2024: Big Shock to the Indian Hockey Team Before the Semi-Finals, This Legendary Player Was Suspended

Paris Olympics 2024 इसके बाद भारतीय टीम ने ड्रेसिंग रूम में भी खूब जश्न मनाया। ड्रेसिंग रूम में जाकर श्रीजेश ने खूब डांस किया। तभी तो इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भी श्रीजेश ने गोलकीपिंग किट पहनी हुई है और वह जमकर डांस कर रहे हैं। उनके साथ फिर आकर अमित रोहिदास भांकड़ा करने लगते हैं। इसके बाद फिर सभी ने मिलकर खूब डांस किया।

Paris Olympics 2024 भारत का 13वां मेडल :-

Indian mens hockey team
image source : X

Paris Olympics 2024 ओलंपिक के खेलों में भारतीय हॉकी टीम का यह कुल 13वां मेडल है। भारत ने ओलंपिक खेलों में हॉकी में कुल आठ गोल्ड, चार ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल जीता है। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने अपना आखिरी ओलंपिक गोल्ड मेडल साल 1980 में जीता था। क्यूंकि इस बार भी भारत से उम्मीद थी कि वह इस बार गोल्ड जीत जाएगा। लेकिन भारत अपने सेमीफाइनल के मुकाबले में जर्मनी के हाथों हार गया था।

Paris Olympics 2024 कप्तान हरमनप्रीत ने मांगी माफी :-

Harmanpreet Singh
image source : X

Paris Olympics 2024 इस जीत के साथ भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत भी काफी खुश नजर आए। लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी टीम इस बार भी गोल्ड नहीं जीत पाई है। इस पर हरमनप्रीत ने कहा कि, “हम गोल्ड जीत सकते थे लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए , इसके लिए मैं सभी से माफी मांगता हूं।” इसके बाद उन्होंने भारतीय गोलकीपर श्रीजेश की भी तारीफ की और कहा कि अब आगे उनकी कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता है। क्यूंकि कुछ हमारी टीम में ऐसे लड़के भी हैं जिनकी उम्र श्रीजेश के करियर के बराबर है। यह क्षण हमारे लिए काफी इमोशनल भरा है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को मिला सिल्वर

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version