Thursday, January 22

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा एक बार फिर से इतिहास रचने से चूक गए है। क्यूंकि इस बार वह टोक्यो ओलंपिक के अपने गोल्ड मेडल का बचाव करने में नाकाम रहे। इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में में नीरज को पाकिस्तान के अशरद नदीम ने पछाड़ दिया है।

Paris Olympics 2024 इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में 89.45 मीटर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया था। लेकिन फिर भी यह इस बार स्वर्ण पदक जीतने के लिए पर्याप्त नहीं था। इस बार डिफेंडिंग चैंपियन को केवल रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा है। इस बार पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Neeraj Chopra Paris Olympics 2024
Neeraj_Chopra Paris_Olympics 2024/ © Olympics.com

Paris Olympics 2024 इस बार पेरिस ओलंपिक के फाइनल में नीरज और नदीम दोनों ने अपने-अपने पहले प्रयासों में फाउल किया था। फिर इसके बाद इस पाकिस्तानी एथलीट ने अपने दूसरे थ्रो से ही सभी को चौंका दिया था। क्यूंकि इस बार पेरिस के स्टेड डी फ्रांस में सभी प्रशंसक उस समय हैरान रह गए थे जब पाकिस्तान के अरशद का दूसरा थ्रो का प्रयास 92.97 मीटर का रहा था।

Paris Olympics 2024 इस बार पाकिस्तान के इस एथलीट अरशद नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड को 2 मीटर से अधिक से तोड़ दिया। वहीं उनके अलावा भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने भी अपने दूसरे प्रयास में ही 89.45 मीटर के थ्रो के साथ अपना सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया था। लेकिन फिर भी यह पाकिस्तान के खिलाड़ी द्वारा किये गए प्रयास के आगे कुछ भी नहीं था।

Paris Olympics 2024 पाकिस्तानी नदीम ने दो बार 90 मीटर की सीमा लांघी :-

Paris Olympics 2024 अपने दूसरे प्रयास में शानदार प्रदर्शन करने के बाद नदीम ने अपने तीसरे प्रयास में 88.72 मीटर का थ्रो किया था। अपने इस प्रयास से नदीम काफी दुखी दिखे थे। इसके बाद सभी की नजरें केवल नीरज पर ही टिकी हुई थी। लेकिन इस बार भी नीरज का तीसरा प्रयास भी फाउल रहा था।

Arshad Nadeem
image source : X

Paris Olympics 2024 इसके बाद बाद अपने चौथे प्रयास से भी नीरज खुश नहीं दिखे थे तभी तो उन्होंने खुद ही फाउल कर दिया था। जबकि दूसरी तरफ नदीम ने चौथे राउंड में 79.40 मीटर का कमजोर प्रयास ही किया था। इसके बाद फिर नीरज ने अपने पांचवें प्रयास में एक ठोस थ्रो करने की कोशिश जरूर की थी लेकिन अंतिम क्षण में उनका संतुलन बिगड़ गया और उनका पैर लाइन पार कर गया और फाउल हो गया था।

Paris Olympics 2024 नीरज चोपड़ा ने भी किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास :-

Paris Olympics 2024 इसके बाद फिर नदीम ने अपने पांचवें प्रयास में 84.87 मीटर के प्रयास के साथ अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद अपने अंतिम प्रयास में नीरज ने एक बार फिर फाउल थ्रो किया। लेकिन फिर इसके बाद नदीम ने दोबारा से यह स्पष्ट रूप से साबित कर दिया कि उनका पहला थ्रो तुक्का नहीं था।

Paris Olympic 2024: पिता की राह ने बदल दी जिंदगी, पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा का साथ देगा यह जैवलिंग स्टार  
Paris Olympic 2024

Paris Olympics 2024 तभी तो नदीम ने इस प्रतियोगिता को शानदार तरीके से समाप्त करने के लिए अपने आखिरी प्रयास में 91.79 मीटर का थ्रो किया था। इसके बाद ही नदीम अब व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पाकिस्तान के पहले एथलीट बन गए। इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने बेस्ट थ्रो के साथ ही उन्होंने ओलंपिक का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इस बार पाकिस्तानी खिलाड़ी ने गजब का जज्बा दिखाया।

Paris Olympics 2024 दोनों ग्रुप में टॉप पर थे नीरज चोपड़ा :-

पेरिस ओलंपिक 2024 में पाकिस्तान के नदीम का यह आश्चर्यजनक प्रयास था। क्योंकि इससे पहले नीरज ने 89.34 मीटर के थ्रो के साथ दोनों ग्रुप में टॉप किया था। उस समय नदीम का प्रयास केवल 86.59 मीटर का रहा था। वहीं यह इस फाइनल से पहले उनका सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

Neeraj Chopra
image source : X

Paris Olympics 2024 लेकिन जब नदीम इस बार फाइनल में खेलने के लिए मैदान पर आए तो उन्होंने वह कमाल कर दिखाया था जिसकी किसी ने भी कल्पना भी नहीं की थी। वहीं इसके अलावा नीरज लगातार अपने प्रयास से निराश दिखे थे , लेकिन फिर भी वह 90 मीटर के अपने लक्ष्य के पार नहीं पहुंच पाए। क्यूंकि जिस समय नदीम ने इस फाइनल मुकाबले में 92 मीटर का दायरा पार किया था तो तभी उनका गोल्ड मेडल पक्का हो गया था।

Paris Olympics 2024 पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई :-

pm modi
image source : X

पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। इसी के साथ पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि, “नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का साकार रूप हैं। क्यूंकि नीरज ने बार – बार अपनी श्रेष्ठता को साबित भी किया है। तभी तो भारत काफी खुश है कि नीरज ने एक बार फिर ओलंपिक में सफलता पाई है। मैं नीरज को रजत पदक जीतने पर बधाई देता हूं। नीरज आने वाले असंख्य एथलीटों को अपने सपने पूरे करने और देश को गौरवान्वित करने के लिये प्रेरित करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें: सेमीफाइनल मुकाबले में हारे भारतीय पहलवान अमन सहरावत , कांस्य पदक के लिए इस खिलाड़ी से होगा सामना

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version