Friday, August 15

Paris Olympics 2024: ओलंपिक से पहले भारतीय फैंस के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है दरअसल,नाडा(NADA) ने भारत के स्टार जेवलिन थ्रोवर को सस्पेंड कर दिया है। इसी कड़ी आइये जानते हैं आखिर कौन हैं वो खिलाड़ी जिसे नाडा ने सस्पेंड कर दिया और उसके पीछे की मुख्य वजह क्या रही है। 

Paris Olympics 2024: पेरिस के लिए लगभग साफ था रास्ता 

Paris Olympics 2024: ओलंपिक से पहले NADA ने किया इस जेवलिंग थ्रोवर को सस्पेंड, जानिए इसके पीछे का काला सच ? 
Paris Olympics 2024: ओलंपिक से पहले NADA ने किया इस जेवलिंग थ्रोवर को सस्पेंड, जानिए इसके पीछे का काला सच ?

एशियाई चैंपियन शिप 2023 में रजत पदक जीतने वाले 24 साल के इस खिलाड़ी का विश्व रेंकिंग कोटा के माध्यम से ओलंपिक क्वालिफिकेशन लगभग तय था। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स से यह खबर सामने आई है कि जेवलिन थ्रोवर डीपी मनु को नाडा ने सस्पेंड कर दिया है और इस मामले के सामने आने से अब मनु का पेरिस ओलंपिक से बाहर होना भी लगभग तय है।

मनु यहाँ पर राष्ट्रीय स्तर राज्य चैंपियन शिप के लिए शुरूआती प्रवेश सूची में थे लेकिन बाद में जारी की हुई सूची से उनका नाम हटा दिया गया था। 

Paris Olympics 2024: AFI अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने दिया बयान

Paris Olympics 2024: ओलंपिक से पहले NADA ने किया इस जेवलिंग थ्रोवर को सस्पेंड, जानिए इसके पीछे का काला सच ? 
Paris Olympics 2024: ओलंपिक से पहले NADA ने किया इस जेवलिंग थ्रोवर को सस्पेंड, जानिए इसके पीछे का काला सच ?

एएफआई के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा है कि नाडा ने महासंघ से मनु को प्रतियोगिता से रोकने के लिए कहा है। लेकिन उन्होंने इसकी पुष्टि नही की है कि एथलीट ने डोपिंग का अपराध किया है या नही किया है, लेकिन हम अभी यह नही जानते है कि वास्तविक कारण क्या है। उन्होंने यह भी बताया कि कल मेरे पास नाडा से एक फोन आया था और उन्होंने कहा कि मनु को प्रतियोगिता से रोक दिया जाए। 

Paris Olympics 2024: ये थी मुख्य वजह 

Paris Olympics 2024: ओलंपिक से पहले NADA ने किया इस जेवलिंग थ्रोवर को सस्पेंड, जानिए इसके पीछे का काला सच ? 
Paris Olympics 2024: ओलंपिक से पहले NADA ने किया इस जेवलिंग थ्रोवर को सस्पेंड, जानिए इसके पीछे का काला सच ?

ओलंपिक क्वालिफिकेशन के दावेदार मने जा रहे भाला फेंक डीपी मनु को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने प्रतिबंधित स्टेरॉयड के सेवन के आरोप में अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है। घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि मनु का पॉजिटिव टेस्ट इस साल अप्रैल में इंडियन ग्रां पी के दौरान लिया गया था। इससे पहले नाडा ने उन्हें नाडा के निर्देश पर भारतीय एथलेटिक्स महासंघ प्रतिस्पर्धाओं से परे रहने के लिए कहा है।    

Paris Olympics 2024: रोड टू पेरिस की सूचीं में थे 15वें स्थान पर 

Paris Olympics 2024: ओलंपिक से पहले NADA ने किया इस जेवलिंग थ्रोवर को सस्पेंड, जानिए इसके पीछे का काला सच ? 
Paris Olympics 2024: ओलंपिक से पहले NADA ने किया इस जेवलिंग थ्रोवर को सस्पेंड, जानिए इसके पीछे का काला सच ?

भारतीय भाला फेंक डीपी मनु को नाडा ने डोपिंग के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले मनु ने रोड टू पेरिस की सुंची में 15वें स्थान पर थे और नीरज चोपड़ा के बाद वो दूसरे स्थान पर थे।

इससे पहले मनु 15 से 19 मई तक भुवनेश्वर में फेडरेशन कप का हिस्सा रहे थे और वहां पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन को देखते हुए ये कहा जा रहा था कि उनका पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफिकेशन लगभग तय माना जा रहा था।    

यह भी पढ़ें:-EURO CUP 2024: यूरो कप से इटली रोमानिया सहित इन टीमों का हुआ पत्ता साफ, इन 8 टीमों में होगी सेमीफाइनल के लिए जंग      

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

1 Comment

  1. Pingback: Paris Olympics 2024 Merih Domiral: मेरिह डेमिरल के इस तरीके

Leave A Reply

Exit mobile version