Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) का आज दूसरा दिन है। आज भारत की झोली में पहला पदक आ सकता है। भारत को यह पहला पदक शूटिंग में मिल सकता है। आज पैरा शूटिंग में भारत की महिला पैरा शूटर अवनि लेखरा मैदान में होंगी। क्यूंकि पिछले टोक्यो पैरालंपिक 2020 में अवनि लेखरा ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था।

इसके अलावा आज पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) में डिफेंडिंग गोल्ड मेडलिस्ट अवनि लेखरा 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 क्वालिफिकेशन में भाग लेने वाली है। इस बार इन पैरालंपिक खेलों में क्वालीफाई करने पर अवनि लेखरा फाइनल में पहुंच कर पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करती हुई दिखाई देंगी।

वहीं अवनि के अलावा भी आज भारत के पैरा खिलाड़ी मनीष नरवाल भी आज इन पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) के खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 श्रेणी में भारत की तरफ से एक मजबूत दावेदारी पेश करने वाले है। इससे पहले पिछले टोक्यो पैरालंपिक 2020 में मनीष नरवाल ने भी मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल SH1 में गोल्ड मेडल जीता था। आइये जानते है आज इन खेलों के दूसरे दिन कैसा रहने वाला है भारत का पूरा शेड्यूल।
Paris Paralympics 2024 में आज 30 अगस्त को भारत के मैच :-
दोपहर 12 बजे से
पैरा बैडमिंटन : महिला एकल एसएल3 ग्रुप स्टेज ए मैच 2 -मानसी जोशी
दोपहर 12:30 बजे
पैरा शूटिंग : आर2 महिला 10एम एयर राइफल एसएच1 क्वालीफिकेशन- अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल
दोपहर 12:40 बजे से
पैरा बैडमिंटन : पुरुष एकल एसएल4 ग्रुप स्टेज ए मैच 2- सुहास यतिराज
दोपहर 1:20 बजे
पैरा बैडमिंटन : पुरुष एकल एसएल3 ग्रुप स्टेज ए मैच 2- मनोज सरकार
दोपहर 1:30 बजे से
पैरा टेबल टेनिस : महिला डबल्स WD 10 क्वार्टरफाइनल- भाविनाबेन पटेल और सोनालबेन पटेल
दोपहर 1:30 बजे
पैरा एथलेटिक्स : महिला डिस्कस थ्रो F55 फाइनल- साक्षी कसाना कर्मज्योति
दोपहर 2:00 बजे से
पैरा बैडमिंटन : पुरुष एकल एसएल3 ग्रुप स्टेज ए मैच 2- नितेश कुमार
2:45 बजे
पैरा शूटिंग : पी1 पुरुषों की 10एम एयर पिस्टल एसएच1 क्वालीफिकेशन- रुद्रांश खंडेलवाल और मनीष नरवाल
3:00 बजे
पैरा रोइंग : पैरा मिक्स डबल स्कल्स (PR3 MIX2x)- अनीता और के. नारायण
3:03 बजे
पैरा तीरंदाजी : महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन 1/16 एलिमिनेशन राउंड- सरिता
3:15 बजे
पैरा शूटिंग : आर2 महिला 10एम एयर राइफल एसएच1 फाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर)- अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल.
4:24 बजे
पैरा साइक्लिंग ट्रैक : पुरुषों का C2 3000M व्यक्तिगत परस्यूट क्वालीफाइंग राउंड- अरशद शेख
4:40 बजे से
पैरा बैडमिंटन : महिला एकल एसएल4 ग्रुप स्टेज सी मैच2- पलक कोहली
4:45 बजे
पैरा एथलेटिक्स : महिला 100 मीटर टी35 फाइनल- प्रीति पाल
5:00 बजे
पैरा शूटिंग : आर4 – मिश्रित 10एम एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच2 क्वालीफिकेशन- श्रीहर्ष देवराड्डी
शाम 5:30 बजे
पैरा शूटिंग : पी1 पुरुष 10एम एयर पिस्टल एसएच1 फाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर)- रुद्रांश खंडेलवाल और मनीष नरवाल
शाम 7:00 बजे
पैरा तीरंदाज़ी : पुरुषों का व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन 1/16 एलिमिनेशन राउंड- राकेश कुमार और श्याम सुंदर
शाम 7:11 बजे
पैरा साइक्लिंग ट्रैक : पुरुषों का C2 3000M व्यक्तिगत परस्यूट कांस्य पदक मैच (क्वालीफिकेशन के आधार पर)- अरशद शेख
शाम 7:19 बजे
पैरा साइक्लिंग ट्रैक : पुरुषों का C2 3000M व्यक्तिगत परस्यूट स्वर्ण पदक मैच (क्वालीफिकेशन के आधार पर)- अरशद शेख
शाम 7:30 बजे
पैरा बैडमिंटन : महिला एकल एसयू5 ग्रुप स्टेज ए मैच 2- तुलसीमथी मुरुगेसन
शाम 7:45 बजे
पैरा शूटिंग : आर4- मिश्रित 10एम एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच2 फाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार परक्वालीफिकेशन के आधार पर)- श्रीहर्ष देवराड्डी
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने शाहीन अफरीदी को दिखाया बाहर का रास्ता, जानिए इसके पीछे का कारण







