Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) में इस बार भारत के पैरा एथलीटों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार इन खेलों में भारत ने कुल 29 मेडल जीते है। इन मेडलों में 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रांन्ज शामिल हैं। इस बार भारत का इन खेलों के इतिहास में यह सबसे शानदार प्रदर्शन भी रहा है। तभी तो इस बार इन खेलों में मेडल जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकार ने अपना खजाना भी खोल दिया है।
Paris Paralympics 2024 पदक विजेता हुए मालामाल :-

पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) के पदक विजेताओं को सम्मानित करने के लिए नई दिल्ली में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में भारत के खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा भी कर दी है।
Paris Paralympics 2024 गोल्ड मेडलिस्ट को मिलेंगे 75 लाख रुपये :-

भारत के खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने इस बार ऐलान किया है कि गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 75 लाख, सिल्वर मेडल विनर्स को 50 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 30 लाख रुपये की नगद पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं इसके अलावा भारतीय पैरा महिला तीरंदाज शीतल देवी की तरह मिक्सड टीम इवेंट में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 22.5 लाख रुपये की कैश प्राइज मनी दी जाएगी।
Paris Paralympics 2024 2028 लॉस एंजिल्स पैरालंपिक खेलों के लिए मिलेगी अधिक सुविधाएं :-
भारत के खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 2028 लॉस एंजिल्स पैरालंपिक में अधिक मेडल जीतने के लिए सभी पैरा एथलीट्स को पूरा सपोर्ट मिलेगा और सुविधाएं भी अधिक देने का भी वादा किया। उन्होंने आगे कहा कि इस समय भारत पैरालंपिक और पैरा खेलों में आगे बढ़ रहा है। क्यूंकि साल 2016 में भारत ने 4 पदक जीते थे।

इसके बड़ा भारत ने साल 2020 टोक्यो में कुल 19 पदक जीतकर अपने नाम किए थे। वहीं इस बार भारत ने इन पैरालंपिक खेलों में कुल 29 पदक जीते है और वह पदक तालिका में 18वें स्थान पर रहा है। तभी तो हम अपने सभी पैरा खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं देंगे ताकि हम 2028 लॉस एंजिल्स पैरालंपिक में और अधिक पदक तथा गोल्ड मेडल जीत सकें।
Paris Paralympics 2024 भारत ने रचा इतिहास :-

भारत ने अपने पैरा एथलीटों के धमाकेदार प्रदर्शन के चलते हुए इन पैरालंपिक खेलों के इतिहास में 50 पदकों का अपना आंकड़ा भी पार कर लिया है। इन पैरालंपिक खेलों में भारत का पहला पदक साल 1972 के खेलों में आया था। भारत का यह पदक मुरलीकांत पेटकर ने तैराकी में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं साल 2024 से पहले भारत ने 12 पैरालंपिक खेलों में कुल 31 पदक जीते थे।
Paris Paralympics 2024 टोक्यो का रिकॉर्ड भारत ने किया ध्वस्त :-

इस बार के पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) भारत के लिए सबसे अच्छे रहे है। क्यूंकि इससे पहले भारत ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में 19 पदक जीते थे। इनमें पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक शामिल थे। तभी तो इस बार भारत ने 20वां पदक जीतते ही टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। वहीं इसके अलावा इस बार सात स्वर्ण जीतकर भारत ने टोक्यो के पांच स्वर्ण के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की 17 सदस्यीय टीम घोषित, बेन स्टोक्स और जैक लीच की हुई वापसी







