Sunday, February 15

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) में इस बार भारत को 22वां मेडल पैरा तीरंदाज एथलीट हरविंदर सिंह ने मेंस रिकर्व आर्चरी में जिताया है। इस बार वह पहले भारतीय भी बने है जो इस प्रतियोगिता के फाइनल तक पहुंचे है। इस बार यह इस पैरालंपिक के खेल में उनका दूसरा मेडल भी है। पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) में अब तक भारत के पदकों की संख्या 24 हो गई है। और अभी तक भारत इन पेरिस पैरालंपिक 2024 में पदक तालिका में 13वें पायदान पर पहुंच गया है।

Harvinder Singh
image source : X

इस बार इन पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) खेलों में तीरंदाजी की प्रतियोगिता में हरविंदर सिंह ने मेंस रिकर्व आर्चरी में भारत को 22वां मेडल जीतवाया है। इस बार इन पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में हरविंदर सिंह ने गोल्ड मेडल पर निशाना लगाया है। तभी तो इन पैरालंपिक खेलों में यह उनका दूसरा मेडल भी है। इससे पहले उन्होंने साल 2020 में हुए टोक्यो पैरालंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। तभी तो इस बार उन्होंने एक ऐसा कमाल कर दिया है जो उनसे पहले कोई भी भारतीय आर्चरी में नहीं कर सका था।

Paris Paralympics 2024 हरविंदर सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन :-

इस बार यह पैरा तीरंदाज हरविंदर सिंह भारतीय इतिहास के पहले आर्चरी खिलाड़ी बने है जो ओलंपिक या पैरालंपिक के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे है। इस बार उन्होंने आर्चरी में काफी शानदार प्रदर्शन भी किया है। इस बार हरविंदर सिंह ने फाइनल मुकाबले में पोलैंड के लुकास सिसजेक को 6-0 से हराया है।

Harvinder Singh
image source : X

इस बार हरविंदर सिंह ने फाइनल मुकाबले में जैसे ही पोलैंड के लुकास सिसजेक को 6-0 से हराया तो वह उसी समय आर्चरी में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय भी बन गए है। वहीं इस बार फाइनल में पहुंचने से पहले इस भारतीय पैरा तीरंदाज ने सेमीफाइनल में ईरान के मोहम्मदरेजा अरब अमेरी को 6-4 के अंतर से हरा दिया था। इससे पहले उन्होंने राउंड ऑफ 8 में इंडोनेशिया के सेतियावान को 6-2 से हराया था।

Paris Paralympics 2024 कौन हैं आर्चर हरविंदर सिंह :-

हरविंदर सिंह भारत के स्टार पैरा तीरंदाज खिलाड़ी है। उनका जन्म 25 फरवरी 1991 को हरियाणा के कैथल में हुआ था। इससे पहले हरविंदर ने साल 2018 एशियाई पैरा खेलों में व्यक्तिगत कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था। उस समय ही गोल्ड मेडल जीतकर वह सुर्खियों में आए थे। इसके बाद फिर वह साल 2022 में एशियाई पैरा खेलों में एक ब्रॉन्ज भी जीतने में कामयाब रहे थे।

Harvinder Singh
image source : X

इससे पहले ही पिछले टोक्यो पैरालंपिक में भी उन्होंने पैरा तीरंदाजी में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भी इतिहास रचा था। उस समय यह भारत के लिए तीरंदाजी में पहला पैरालंपिक मेडल था। जिसके लिए साल 2021 में उनको भारत सरकार से अर्जुन पुरस्कार मिला था। क्यूंकि यह अर्जुन पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा खेल सम्मान होता है। इसके बाद फिर उनको साल 2022 में भीम पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह हरियाणा राज्य की सरकार की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च खेल सम्मान है।

Paris Paralympics 2024 डेढ़ साल की उम्र में हरविंदर के साथ घटी थी ये घटना :-

हरविंदर सिंह हरियाणा के एक किसान परिवार से आते है। तभी तो हरविंदर सिंह को अपने जीवन के शुरुआती दिनों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। क्यूंकि जब वह केवल डेढ़ साल के थे तो तब उनको डेंगू हो गया था। तब उनको इसके इलाज के लिए इंजेक्शन दिए गए थे।

Harvinder Singh
image source : X

तभी तो उस समय इन दिए गए इंजेक्शनों के साइड इफेक्ट के कारण उसके पैरों की कार्यक्षमता खत्म हो गई थी। हरविंदर सिंह के अंदर साल 2012 लंदन पैरालंपिक के बाद से ही तीरंदाजी के प्रति जुनून पैदा हुआ था। तभी तो इसके चलते हुए ही आज वह पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

Paris Paralympics 2024 में भारत का चौथा गोल्ड :-

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के नाम अब कुल 5 गोल्ड मेडल हो गए हैं। हरविंदर सिंह ने भारत को चौथा गोल्ड मेडल जीतवाया है। इस बार इन पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल शूटर अवनि लेखरा ने जीता था। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल SH1 में गोल्ड अपने नाम किया था।

Harvinder Singh
image source : X

वहीं इस बार पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने मेंस सिंग्लस बैडमिंटन एसएल3 में गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसके बाद तीसरा गोल्ड मेडल सुमित अंतिल ने जैवलिन में जीता था। इसके बाद अब हरविंदर सिंह इस गोल्ड मेडल की लिस्ट में सामिल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रेविस हेड ने T20I में रचा इतिहास, बड़े-बड़े बल्लेबाजों को पीछे करते हुए पहले नंबर पर पहुंचे

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version