US Open 2024: दूसरी वरीयता प्राप्त महिला एकल खिलाड़ी बेलारूस आर्यना सबालेंका ने पेरिस ओलंपिक 2024 की स्वर्ण पदक विजेता चीन की झेंग क्विनवेन को बेहद आसानी से हराकर यूएस ओपन 2024 (US Open 2024) टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सबालेंका ने सातवीं वरीय चीन की क्विनवेन को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हराकर बाहर कर दिया है।

Aryna Sabalenka
image source : X

तभी तो अब इस मुकाबले को जीतने के बाद इस बेलारूसी स्टार आर्यना सबालेंका का सामना सेमीफाइनल में अमेरिका की एम्मा नवारो से होने वाला है। इसके अलावा अमेरिका की इस खिलाड़ी एम्मा नवारो ने भी अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन की पाउला बाडोसा को सीधे सेटों में 6-2, 7-5 से हराया है।

US Open 2024 लगातार चौथी बार यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची सबालेंका :-

Aryna Sabalenka
image source : X

अपने क्वार्टर फाइनल के मुकाबले को जीत कर बेलारूसी स्टार आर्यना सबालेंका ने लगातार चौथी बार यूएस ओपन 2024 (US Open 2024) के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। वहीं पिछले साल हुए यूएस ओपन में सबालेंका फाइनल में पहुंची थी। लेकिन तब उनको अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस बार यह बेलारुसी खिलाड़ी अपनी शानदार फॉर्म में दिख रही है।

US Open 2024 फ्रिट्ज पहुंचे अपने पहले ग्रैंड स्लेम सेमीफाइनल में :-

इस बार यूएस ओपन 2024 (US Open 2024) के पुुरुष एकल वर्ग में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने भी चौथी वरीयता प्राप्त जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 7-6, 3-6, 6-4, 7-6 से हरा दिया है। इस तरह से उन्होंने अपने करियर के पहले ग्रैंड स्लेम सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।

Taylor Fritz
image source : X

वहीं इससे पहले साल 2022 के बाद से फि्रट्ज को सभी मेजर टूर्नामेंटों के क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने कोई गलती नहीं की और मुकाबले को जीत कर ही दम लिया। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला अपने ही देश के खिलाड़ी फ्रांसेस टियाफो से होगा। क्यूंकि ग्रिगोर दिमित्रोव के चोट के कारण रिटायर होने के चलते टियाफो को अंतिम-4 में जगह मिल गई थी। उस समय मैच को रोके जाने तक टियाफो 6-3, 6-7, 6-3, 4-1 से आगे चल रहे थे।

US Open 2024, 2005 के बाद से ऑल अमरीकन सेमीफाइनल :-

Taylor Fritz
image source : X

साल 2005 के बाद से आर्थर ऐश स्टेडियम में पहली बार यह ऑल अमेरिकन सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। उस समय आंद्रे आगासी और रॉबी गिनेप्री के बीच खेला गया मुकाबला यूएस ओपन सेमीफाइनल पांच सेट तक चला था। इससे पहले फि्रट्ज का टियाफो के खिलाफ रेकॉर्ड 6-1 का है। वहीं इससे पहले टियाफो ने एक बार साल 2016 में इंडियन वेल्स में फि्रट्ज को हराया था।

ये भी पढ़ें: कौन है भारतीय पैरा आर्चर हरविंदर सिंह, जिन्होंने आर्चरी में जीता गोल्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version