Tuesday, February 3

इस साल खेल की दृष्टि से कई बड़े आयोजन होने वाले हैं। इन सब में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण आयोजन ओलंपिक का होने वाला है। बता दें इस साल के लिए ओलंपिक के आयोजन की जिम्मेदारी फ्रांस ने ली है। फ्रांस अपनी राजधानी पेरिस में  26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक सभी खेलों पर प्रतियोगिता करना की जिम्मेदारी लेगा। इस दौरान भारत की नजर भी खेल के इस कुंभ में ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने पर होगी। इन सब के बाद पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी पर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने दिया बड़ा बयान 

दरअसल, इस इवेंट के लिए होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में बदलावा देखने को मिल सकता है। इस बारे में सोमवार के दिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो ने कहा है कि योजना के अनुसार सीन नदी पर होने वाले पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह को सुरक्षा कारणों के चलते राष्ट्रीय स्डेडियम स्टेड डि फ्रांस में कराया जा सकता है। पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक से पहले फ्रांस सुरंक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे। बता दें कि इस दौरान पूरी दुनिया से लाखों दर्शक इसको देखने के लिए पहुंच सकते हैं।

इसके अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने बीएफएम-टीवी और आरएमसी से बात करते हुए बताया कि अगर हमें लगता है कि अगर हमें लगता है कि जोखिम होगा जो हमारे सुरक्षा विश्लेषकों के आकलन पर निर्भर करेग तो हमारे पास बी और सी योजना का भी प्लान है। सुरक्षा जोखिम को कम करने के लिए मैक्रों ने कहा कि आयोजक सीन नदी पर परेड के कार्यक्रम को छोटा करने का फैसला कर सकते हैं। और यहां तक कि समारोह को राष्ट्रिय स्टेडियम डि फ्रांस में कराया जा सकता है।

ये भी पढ़े: क्या 8 साल के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी SRH, RCB घरेलू मैदान पर है बादशाह

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version