Tuesday, February 24

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालिंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) में भारत की पैरा तीरंदाज खिलाड़ी शीतल देवी ने क्वालिफाइंग रैंकिंग राउंड में 720 में से 703 का स्कोर किया। वहीं रैंकिंग राउंड का 698 अंकों के साथ पिछला विश्व रिकॉर्ड ग्रेट ब्रिटेन की फोएबे पीटरसन के नाम था जिसको शीतल देवी ने तोड़ दिया।

Sheetal Devi: जानिए कौन है भारतीय महिला तीरंदाज शीतल देवी, जो बिना हाथों के लगाती है स्वर्ण पदक निशाना ?
image source : X

वहीं इस बार तुर्किये की ओजनूर गिर्डी ने 704 अंकों के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस बार पेरिस पैरालिंपिक 2024 ((Paris Paralympics 2024) में हांगझोऊ में हुए पैरा एशियाई खेलों में दो स्वर्ण और एक रजत जीतने वाली बिना बाजुओं की तीरंदाज जम्मू कश्मीर की शीतल देवी ने विश्व रिकॉर्ड स्कोर को पीछे छोड़ते हुए अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Sheetal Devi
image source : X

इस बार भारत की पैरा तीरंदाज महिला एथलीट शीतल देवी ने क्वालिफाइंग रैंकिंग राउंड में 720 में से 703 का स्कोर किया। रैंकिंग राउंड का 698 अंकों के साथ पिछला विश्व रिकॉर्ड ग्रेट ब्रिटेन की फोएबे पीटरसन के नाम था जिसको उन्होंने इस बार पीछे छोड़ दिया है। लेकिन इस बार तुर्किये की ओजनूर गिर्डी ने 704 अंकों के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए शीर्ष पर रही है। इस बार शीतल देवी दूसरे स्थान पर रही।

Paris Paralympics 2024 पहले दौर में शीतल देवी को मिली बाई :-

Sheetal Devi
image source : X

इस बार पेरिस पैरालिंपिक 2024 ((Paris Paralympics 2024) में क्वालिफाइंग रैंकिंग राउंड में दूसरे स्थान पर रहने के कारण भारत की शीतल देवी को पहले दौर में बाई मिली। जिसके चलते हुए अब उनको सीधे अंतिम-16 में प्रवेश मिला है। अब भारत की महिला पैरा तीरंदाज शीतल देवी चिली की मारियाना जुनिगा और कोरिया की चोई ना मी के बीच होने मैच के विजेता से खेलेंगी।

Paris Paralympics 2024: शीतल देवी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब पहुंचकर क्वॉर्टरफाइनल में बनाई जगह

वहीं हम आपको बता देना चाहते है कि चिली की मारियाना जुनिगा ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में रजत पदक जीता था। इस बार वह रैंकिंग राउंड में 15वें स्थान पर रहीं। वहीं हम आपको बता देना चाहते है कि शीतल देवी के जन्म से दोनों बाजुएं नहीं हैं। तभी तो इसके चलते हुए वह अपने दोनों पैर से ही धनुष और तीर चलाती हैं। इसके अलावा एक अन्य भारतीय तीरंदाज सरिता देवी ने 682 का स्कोर किया जिसके चलते हुए वह नौवें स्थान पर रही है। अब उनको पहले दौर में मलेशिया की अब्दुल जलील से भिड़ना है।

ये भी पढ़ें: रोमांचक मुकाबले में नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को सात विकेट से हराया

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version