El Gouna squash: मिस्र के अल गौना में चल रही पीएसए प्लेटिनम प्रतियोगिता अल गौना ओपन के पुरुषों के एकल वर्ग के पहले दौर में भारत के अभय सिंह ने मेजबान देश के दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी अली अबोउ एलीनन को 3-2 से हरा दिया है।
इसके चलते हुए भारत के स्क्वाश खिलाड़ी अभय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल गौना स्क्वाश टूर्नामेंट क पहले दौर में शानदार जीत दर्ज की है। जबकि भारत की स्टार महिला खिलाड़ी अनाहत सिंह को हार का सामना करना पड़ा है।
अभय सिंह ने अली अबोउ एलीनन को 3-2 से हराया :-

भारत के अभय सिंह ने मिस्र के अल गौना में चल रही पीएसए प्लेटिनम प्रतियोगिता अल गौना ओपन के पुरुषों के एकल वर्ग के पहले दौर में मेजबान देश मिस्र के दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी अली अबोउ एलीनन को 3-2 से हरा दिया है। इसके अलावा दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी भारत के अभय सिंह ने बीते शनिवार को एलीनन के खिलाफ 9-11, 11-8, 3-11, 11-4,11-8 से शानदार जीत दर्ज की थी।

इस पहले दौर के मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद अब भारत के खिलाड़ी अभय सिंह का सामना मिस्र के ही छठे वरीय और दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी यूसुफ इब्राहिम से होने वाला है। जबकि इसके अलावा इस दौरान महिलाओं के एकल वर्ग में दुनिया की 20वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी अनाहत सिंह को मिस्र की दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हानिया अल हम्मामी ने पहले दौर में ही हरा दिया है। इस मैच में अनाहत सिंह को अल हम्मामी ने 11-8, 11-5, 9-11, 11-8 से हराया है।
अनाहत सिंह की उपलब्धियां :-

भारतीय खिलाड़ी अनाहत सिंह भारत की एक युवा और प्रतिभाशाली स्क्वैश खिलाड़ी हैं। वहीं उन्होंने बहुत कम उम्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी हासिल की हैं। इसके चलते हुए साल 2024-25 में 9 PSA चैलेंजर खिताब जीतकर और 2025 में विश्व जूनियर चैंपियनशिप में 15 साल बाद भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर उन्होंने देश का नाम रोशन किया है।
अनाहत सिंह की प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं :-
अंतरराष्ट्रीय और विश्व स्तरीय उपलब्धियां :-
2025 विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप: ऐतिहासिक कांस्य पदक, 15 साल बाद भारत के लिए यह उपलब्धि।
2023 एशियाई खेल : महिला टीम और मिश्रित युगल में दो कांस्य पदक।PSA चैलेंजर खिताब
2024 : एक वर्ष में रिकॉर्ड 9 PSA चैलेंजर खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला।स्कॉटिश जूनियर ओपन
स्कॉटिश जूनियर ओपन (2023) : अंडर-19 गर्ल्स कैटेगरी में चैंपियन।
ब्रिटिश जूनियर ओपन : 2019 (अंडर-11), 2023 (अंडर-15) और 2025 (अंडर-17) में स्वर्ण पदक।
एशियाई जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप : 2022 (U-15) और 2023 (U-17) में स्वर्ण पदक।
2026 स्क्वैश ऑन फायर ओपन : खिताब जीतकर, शीर्ष 20 में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की एशियाई खिलाड़ी बनीं।
अनाहत सिंह की राष्ट्रीय और अन्य उपलब्धियां :
नेशनल चैंपियन : 2023, 2024 और 2025 में लगातार राष्ट्रीय खिताब।
कॉमनवेल्थ गेम्स (2022) : मात्र 14 साल की उम्र में भारतीय दल की सबसे कम उम्र की सदस्य।
2024-25 के लिए PSA चैलेंजर फीमेल प्लेयर ऑफ द सीजन।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






