Sunday, August 10

Chennai Grandmasters: भारतीय गैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में मैच को जीत कर शानदार शुरुआत की है। इस पहले राउंड के मैच में अर्जुन ने अमेरिका के अवंडर लियांग को हराया है। इसके चलते हुए अब दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी एरिगेसी ने एक करोड़ ईनामी राशि के राउंड रॉबिन टूर्नामेंट के पहले दौर में पूरे अंक हासिल कर लिए हैं।

एरिगेसी ने दी अमेरिकी खिलाड़ी लियांग को मात :-

भारतीय गैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में मैच को जीत कर शानदार शुरुआत की है। इस पहले राउंड के मैच में अर्जुन ने अमेरिका के अवंडर लियांग को हरा दिया है। जबकि एक अन्य मैच में भारत के चेस खिलाड़ी निहाल सरीन जर्मनी के विंसेंट केमेर से अपना मैच हार गए हैं।

Arjun Erigasi
image source via getty images

इसके चलते हुए अब भारतीय चेस खिलाड़ी निहाल सरीन की चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में काफी खराब शुरुआत रही है। जबकि इस समय दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी एरिगेसी ने एक करोड़ ईनामी राशि के राउंड रॉबिन टूर्नामेंट के पहले दौर में पूरे अंक हासिल कर लिए हैं। इसके अलावा चेन्नई के ग्रैंडमास्टस प्रणव वी और कार्तिकेयन मुरली के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा है। जबकि इस समय दुनिया के पूर्व छठे नंबर के खिलाड़ी अनीश गिरि और अमेरिका के रे रॉबसन ने भी अपना मैच ड्रा खेला।

Nihal Sarin
Nihal Sarin

इसके अलावा एक अन्य मैच में भारत के ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती को डच खिलाड़ी जोर्डेन वान फोरीस्ट ने ड्रॉ पर रोक दिया है। जबकि चैलेंजर्स वर्ग में भारत के दिप्तायन घोष, लियोन ल्यूक मेंकोंका और एम प्रनेश ने पहले दौर में जीत दर्ज की है। इसके अलावा भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली, अभिमन्यु पुराणिक और इनियान पा ने अपना मैच ड्रा खेला है। जबकि डी हरिका, आर्यन चोपड़ा और हर्षवर्धन जीबी अपने पहले दौर के मैच को हार गए हैं।

अर्जुन एरिगेसी की उपलब्धियां :-

अर्जुन एरिगैसी एक भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर हैं। जिन्होंने शतरंज की दुनिया में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

अर्जुन एरिगैसी की प्रमुख उपलब्धियां:

2800 एलो रेटिंग पार करने वाले दूसरे भारतीय :

भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी 2800 एलो रेटिंग को पार करने वाले इतिहास के 16वें खिलाड़ी और विश्वनाथन आनंद के बाद दूसरे भारतीय बने थे।

शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक :

साल 2024 शतरंज ओलंपियाड में, अर्जुन ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जहां उन्होंने व्यक्तिगत रूप से भी स्वर्ण पदक जीता था।

डब्ल्यूआर शतरंज मास्टर्स कप जीता :

साल 2024 में अर्जुन ने प्रतिष्ठित डब्ल्यूआर शतरंज मास्टर्स कप जीता था।

साल 2024 FIDE रेटिंग सूची :

दिसंबर 2024 की FIDE रेटिंग सूची में अर्जुन की रेटिंग 2801 थी, जिससे वह विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर आ गए हैं।

भारतीय राष्ट्रीय चैंपियन :

साल 2022 में अर्जुन 8.5/11 के स्कोर के साथ 58वीं MPL राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जीतकर भारतीय राष्ट्रीय चैंपियन बने थे।

ग्रैंडमास्टर खिताब :

अर्जुन ने 14 साल 11 महीने और 13 दिन की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया था। जो उनके लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है

अन्य टूर्नामेंटों में जीत :

Arjun Erigasi
image source via getty images

अर्जुन ने साल 2024 मेनोरका ओपन ए और स्टेपैन अवज्ञान मेमोरियल 2024 जैसे टूर्नामेंटों में भी जीत हासिल की थी। वहीं अर्जुन एरिगैसी को उनकी आक्रामक और अप्रत्याशित खेल शैली के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा उन्हें “पागल” के रूप में भी जाना जाता है। जबकि इन उपलब्धियों के अलावा अर्जुन ने साल 2024 शतरंज ओलंपियाड में भी शानदार प्रदर्शन किया था। जहां उन्होंने लगातार छह गेम जीते, जो शतरंज में एक दुर्लभ उपलब्धि है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version