FIDE World Cup 2025: भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने बीते दिन मंगलवार को विश्व शतरंज कप में चीन के वेई यी के खिलाफ दूसरी बाजी भी ड्रॉ खेली है। वहीं इस क्वार्टर फाइनल की दूसरी बाजी के दौरान मिडिल गेम में अर्जुन एरिगेसी अपनी बढ़त नहीं भुना पाए है। इसके चलते हुए उनको चीनी जीएम वेई यी के खिलाफ लगातार दूसरी बराबरी से संतोष करना पड़ा है। इसके साथ ही अब इस मैच का फैसला टाईब्रेकर में होगा।
अर्जुन एरिगेसी ने दूसरी बाजी खेली ड्रा :-
इससे पहले बीते सोमवार को काले मोहरों से एक तेज ड्रॉ खेलने के बाद अर्जुन अपनी उम्मीदों के नुरूप सफेद मोहरों से जीत की उम्मीद कर रहे थे। क्यूंकि एक समय ऐसा लग रहा था कि इस प्रतियोगिता में बचे हुए सर्वोच्च रैंक वाले खिलाड़ी ने मिडिल गेम में बढ़त हासिल कर ली है।

लेकिन उस समय शतरंज के माहिर बढ़त हासिल करने के लिए बिशप की बलि देने का सुझाव दे रहे थे। वहीं अर्जुन ने अपेक्षाकृत स्टेबल क्वीन के साथ डी2 पर दांव लगाया और वेई ने फिर अच्छा बचाव किया ताकि कोई और नतीजा न निकल सके।
काले मोहरों से करेंगे टाईब्रेकर की शुरुआत :-

इस शतरंज टूर्नामेंट में बचे इकलौते भारतीय अर्जुन अब आज बुधवार को काले मोहरों से टाईब्रेकर की शुरुआत करने वाले हैं। इसके अलावा वह रैपिड फॉर्मेट में आगे बढ़ने के लिए पसंदीदा खिलाड़ी भी माने जाते हैं।
अन्य दो मुकाबले भी टाईब्रेकर में पहुंचे :-

इसके अलावा इसी टूर्नामेंट में दो और क्वार्टर फाइनल भी टाईब्रेकर की ओर बढ़ चले हैं। क्यूंक जीएम आंद्रे एसिपेंको ने जीएम सैम शैंकलैंड के खिलाफ 37 चालों के बाद दूसरा ड्रा खेलकर अंक बांट लिए हैं। जबकि एक अन्य मैच में जीएम जोस एडुआर्डो मार्टिनेज अल्कांतारा और जीएम जावोखिर सिंडारोव के बीच मैच सिर्फ 25 चालों के बाद ही ड्रा पर समाप्त हो गया है।
सेमीफाइनल में पहुंचे नोडिरबेक याकूबबोव :-

इसके अलावा उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर नोडिरबेक याकूबबोव दो क्लासिकल गेम्स जीतने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। क्यूंकि उज्बेकिस्तान के इस स्टार चेस खिलाड़ी ने जर्मनी के जीएम अलेक्जेंडर डोनचेंको के खिलाफ दूसरा गेम 57 चालों में ड्रॉ खेला है। वहीं इससे पहले उन्होंने अपना पहला गेम सफेद मोहरों से जीता था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







