Wednesday, February 18

Chess: भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चितंबरम ने प्राग मास्टर्स टूर्नामेंट में खेलते हुए अपने करियर का पहला बड़ा चेस का खिताब जीत लिया है। इसके चलते हुए अब चेस में भारत का दबदबा एक बार फिर से साबित हो गया है। भारत के स्टार चेस खिलाड़ी अरविंद ने अपने ही देश के चेस खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़कर इस खिताब को जीता है।

तभी तो इस 25 वर्षीय भारतीय स्टार खिलाड़ी ने टूर्नामेंट के नौवें और अंतिम दौर में तुर्कीये के चेस खिलाड़ी गुरेल एडिज के साथ ड्रा खेलकर यह कारनामा किया। इसके चलते उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 6 अंक हासिल किए और इस टूर्नामेंट को जीत लिया।

Arvind Chitambaram
Arvind Chitambaram

उनके अलावा इस टूर्नामेंट में विश्व के आठवें नंबर के भारतीय स्टार खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद नीदरलैंड के अनीश गिरी से अपना मुकाबला हार गए। इसके चलते हुए उनके इस टूर्नामेंट में कुल पांच अंक ही हो पाए। वह इस टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहे।

R Praggnanandhaa
R Praggnanandhaa

इसके अलावा तमिलनाडु के स्टार चेस खिलाड़ी अरविंद चितंबरम ने इस टूर्नामेंट में खेलते हुए तीन जीत और छह ड्रा के बाद संभावित नौ में से छह अंक हासिल किए। जबकि भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने गिरी और चीन के शीर्ष वरीय वेई यी के साथ संयुक्त रूप से पांच अंक हासिल करते हुए इस टूर्नामेंट को समाप्त किया।

खिताब जीत के बाद बोले अरविंद :-

भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चितंबरम ने जीत के बाद कहा कि, “मैं पिछले दो दिन ठीक से सो नहीं पाया हूं। इसके बाद सातवें राउंड तक पूरी तरह से सबकुछ ठीक था और फिर

Arvind Chitambaram
Arvind Chitambaram

मुझे यह बढ़त मिल गई जिससे मुझपर दबाव था।”

 

इसके आगे उन्होंने अपने चेस गुरु और कोच ग्रैंडमास्टर आर बी रमेश की भी काफी प्रशंसा की और अनीश गिरी के खिलाफ अपने मैच को टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ मैच बताया। जबकि चैलेंजर्स वर्ग में भारत की दिव्या देशमुख ने यूनान की स्टैमाटिस कौरकुलस-अर्डिटिस के खिलाफ अपनी अंतिम दौर की बाजी जीत ली।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version