Wednesday, June 17

Google News Sports Digest Hindi

Athletics: इस बार एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता शॉटपुट खिलाड़ी बहादुर सिंह सागू को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) की आमसभा की सालाना बैठक में अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुने जाने की पूरी संभावना है। इसका यह चुनाव आज होने वाली बैठक में तय किया जाएगा।

Bahadur Singh Sagoo
image source via getty images

इस बार वह (Athletics) आदिले सुमरिवाला की जगह अध्यक्ष पद पर चुने जाएंगे। इसके अलावा सुमरिवाला ने इस अध्यक्ष पद पर काफी लंबे समय तक काम किया था। वह तीन बार इस अध्यक्ष पद पर रह चुके है। तभी तो इस बार वह इस चुनावी प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकते। वहीं इस बार वह (Athletics) राष्ट्रीय खेल कोड के तहत चुनाव नहीं लड़ सकते है।

Athletics अकेले उम्मीदवार बचे है बहादुर सिंह सागू :-

साल 2002 के बुसान में हुए एशियाई खेलों में बहादुर सिंह सागू ने शॉटपुट (Athletics) में स्वर्ण पदक जीता था। तब उन्होंने 19.03 मीटर की दूरी के साथ पहले स्थान पर कब्जा किया था। वहीं इसके अलावा इस दिग्गज ने साल 2000 और 2004 के ओलंपिक खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

Adile Sumariwala
image source via getty images

इसके अलावा एथलीट आयोग (Athletics) के प्रतिनिधि के तौर पर वह वर्तमान कार्यकारी परिषद के सदस्य और सीनियर चयन समिति के सदस्य भी रहे हैं। अब इस साल हुई इसकी आमसभा के दौरान एएफआई की सीनियर उपाध्यक्ष अंजू बॉबी जॉर्ज ने भी अपना नाम वापस ले लिया है। इसके बाद अब सागू अकेले अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रह गए हैं। वहीं दूसरे कार्यकाल के लिए (Athletics) अंजू बॉबी जॉर्ज सीनियर उपाध्यक्ष के पद पर बनी रहेंगी।

इनको मिलेगा सचिव का पद :-

आने वाले दो दिन होने वाली बैठक में अगले चार वर्षों के लिए (Athletics) नए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। वहीं इस दौरान एएफआई के विभिन्न पदों के लिए चुनाव होने वाले हैं। इसके अलावा अधिकतर पदों के लिए अब चुनाव की जरुरत नहीं पड़ी है। इस बार संदीप मेहता को सचिव पद पर चुने जाने की संभावना है।

Anju Bobby George
image source via getty images

क्यूंकि वह वर्तमान में कार्यकारी परिषद में सीनियर संयुक्त सचिव थे। इसके अलावा इस बार (Athletics) साल 1998 में हुए एशियाई खेलों में 800 मीटर और 1500 मीटर में स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी ज्योतिर्मय सिकदर को संयुक्त सचिव पद दिया जाएगा। जबकि इस बार तेलंगाना के स्टानली जोंस कोषाध्यक्ष के पद पर काम करेंगे।

इस बार कार्यकारी समिति के नए सदस्य के रूप में साल 2010 एशियाई खेलों में 3000 मीटर स्टीपलचेस में स्वर्ण पदक जीतने वाली सुधा सिंह, पूर्व 100 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी रचिता मिस्त्री, एएफआई योजना आयोग के चेयरमैन ललित भनोट की बेटी प्रियंका भनोट और हरजिंदर सिंह का नाम लिया गया है।

तभी तो इस बार भारतीय एथलेटिक्स (Athletics) महासंघ में होने वाले आगामी चुनावों में कई महत्वपूर्ण बदलाव और नए चेहरे सामने आने वाले हैं। इन सभी से हम भारतीय एथलेटिक्स की दिशा और दशा में सकारात्मक बदलाव लाने की उम्मीद जताते हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version