Saturday, February 14

Supreme Court: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ और एफएसडीएल के बीच 11 इंडियन सुपर लीग क्लबों के भविष्य को लेकर उठे विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट करेगा। क्यूंकि इस बीच अब 11 आईएसएल क्लबों ने एआईएफएफ को चेतावनी दी है कि अगर शीर्ष स्तरीय घरेलू प्रतियोगिता के भविष्य को लेकर चल रहा गतिरोध जल्द ही नहीं सुलझाया गया तो उनके पूरी तरह से बंद होने की संभावना है। इसके अलावा न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति एएस चंदुरकर की पीठ इस याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गई।

एआईएफएफ और एफएसडीएल के बीच विवाद पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट :-

Supreme Court
Supreme Court

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ और एफएसडीएल के बीच जारी 11 इंडियन सुपर लीग क्लबों के भविष्य को लेकर उठे विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट अब 22 अगस्त को करने के लिए सहमत हो गया है। वहीं यह विवाद अब राष्ट्रीय महासंघ और टूर्नामेंट के आयोजकों के साथ उनके अनुबंधों का नवीनीकरण नहीं होने के कारण उत्पन्न हुआ है।

Supreme Court hearing
Supreme Court hearing

इसके अलावा 11 आईएसएल क्लबों ने एआईएफएफ को यह चेतावनी भी दी है कि अगर शीर्ष स्तरीय घरेलू प्रतियोगिता के भविष्य को लेकर चल रहा गतिरोध जल्द ही नहीं सुलझाया गया तो उनके पूरी तरह से बंद होने की संभावना है। लेकिन अब इसके लिए न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति एएस चंदुरकर की पीठ इस याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गई है। क्यूंकि इसके लिए न्यायमित्र और वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने यह दलील दी थी कि अनुबंध की अवधि के दौरान फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड को आईएसएल का आयोजन करके इसका सम्मान करना होगा।

All India Football Federation
All India Football Federation

इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने यह भी कहा कि, “अगर ऐसा नहीं होता है तो एआईएफएफ को अनुबंध समाप्त करने और निविदा जारी करने का निर्देश दिया जाना चाहिए। क्यूंकि इससे सभी खिलाड़ियों को नुकसान होगा और बार-बार भुगतान नहीं हो पाने के कारण फीफा द्वारा हम पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।” इसके बाद पीठ ने कहा कि वह इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई करेगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version