कई दिनों से चर्चा का विषय रहने वाले बृजभूषणशरण सिंह व उनके बेटे के लिहाज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, अब बताया जा रहा है कि बृजभूषण सिंह और उनका बेटा करण अब भारतीय कुश्ती महासंघ के आगामी चुनाव की में वोट नहीं डाल पाएंगे। इन दोनों का ही नाम चुनाव की मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं है। बावजूद इसके सूची में ऐसे लोगों के नाम शामिल किए गए हैं, जो कि मौजूदा राज्या इकाइयों से नहीं जुड़े हुए हैं। डब्ल्यूएफआई का नियम कहता है कि राज्यों की कार्यकारी समिति के सदस्यों को ही चुनाव की मतदाता सूची में शामिल किया जा सकता है। संविधान के अनुसार, मान्यता प्राप्त इकाई केवल अपनी कार्यकारी समिति के सदस्य को चुनाव में प्रतिनिधित्व के लिए नामित कर सकती है।

इस संबंध में बात करते हुए डब्ल्यूएफआई के एक सूत्र ने बताया है कि, “एक तदर्थ पैनल कैसे एक राज्य को सदस्यता दे सकता है। यह फैसला आम परिषद में किया जाता है। यह समझना मुश्किल है कि यह फैसला कैसे दिया गया। यह डब्ल्यूएफआई के संविधान का स्पष्ट उल्लंघन है कि ऐसे लोगों को मतदाता सूची में नामित किया गया और स्वीकृति दी गई जो राज्य संस्थाओं का हिस्सा नहीं हैं।”

फिलहाल अब यूपी संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह और राज्य संघ का उपाध्यक्ष करण चुनाव का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन बृजभूषण सिंह के दामाद व डब्ल्यूएफआई के निवर्तमान अध्यक्ष विशाल सिंह चुनाों में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगा। इस दौरान महाराष्ट्र और त्रिपुरा का कोई भी प्रतिनिधि चुनाव में नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: दोनों हाथ नहीं, फिर भी थी तीरंदाज बनने की ललक, जानिए शीतल दवी की कहानी

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version