Saturday, February 14

D Gukesh: इस वर्ष के आखिरी में मौजूद विश्वचैंपियन चीन के डिंग लिरेन को चुनौती देने को तैयार गुकेश को इस मुकाबले के दौरान किस्मत का साथ मिला, जब उनकी गलती पर रोमानिया का खिलाड़ी फायदा उठाने में नाकामयाब रहा।

D Gukesh: गुकेश को मिला किस्मत का साथ 

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए सुपर बेट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में जीत हासिल कर विजयी आगाज किया। गुकेश ने रोमानिया के डेक बोगडान डैनियल को हराया।

Chess D Gukesh: डी गुकेश की क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट में शानदार आगाज,रोमानिया के इस खिलाड़ी दिया करारी शिकस्त 
Chess D Gukesh

इस साल के आखिर में मौजुदावक्त में विश्वचैंपियन चीन के डिंग लिरेन को चुनौती देने को तैयार गुकेश को इस मुकाबले के दौरान किस्मत का भी साथ मिला जब उनके द्वारा गलती हो जाने पर रोमानिया का खिलाड़ी फायदा नही उठा सका और गुकेश ने इस मैच में शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज किया। 

D Gukesh: रोमानिया के खिलाड़ी ने गवांया मौका

Chess D Gukesh: डी गुकेश की क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट में शानदार आगाज,रोमानिया के इस खिलाड़ी दिया करारी शिकस्त 
Chess D Gukesh

 

बोगदान डैनियल ने निम्जो इंडियन डिफेंस से शुरुआत की जिसने बीच में मुकाबले को और भी जटिल बना दिया। रोमानिया के खिलाड़ी के पास गुकेश पर बढ़त बनाने का एक शानदार मौका मिला था लेकिन उन्होंने इस मौके को गवां दिया। फिर क्या था, उसके बाद गुकेश ने इस मौके का फायदा उठाते हुए मजबूत वापसी किया और मैच में शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

D Gukesh: प्रज्ञानन्द ने भी किया बेहतरीन प्रयास 

इस टूर्नामेंट में चुनौती पेश कर रहें एक अन्य भारतीय आर प्रज्ञानंद ने कड़ी मेहनत की लेकिन, उन्हें उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तारोबो के खिलाफ कड़े मुकाबले में ड्रा से संतोष करना पड़ा। काले मोहरों से खेल रहे प्रज्ञानंद को अब्दुसत्तारोबो से कड़ी चुनौती मिली दोनों खिलाड़ी 60 चलो के बाद बराबरी पर सहमत हो गये।

Chess D Gukesh: डी गुकेश की क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट में शानदार आगाज,रोमानिया के इस खिलाड़ी दिया करारी शिकस्त 
Chess D Gukesh

अमेरिकी मूल के फैबियानो कारुआना भी शुरूआती दौर में जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहें। उन्होंने फ़्रांस के फिरोजा अलिरोजा को हराया। वहीँ 10 खिलाड़ियों के राउंड रोबिन टूर्नामेंट में अन्य दो मैच ड्रा पर समाप्त हुए। 

यह भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024 Aiden Markram: बतौर कप्तान मारक्रम के नाम दर्ज हैं ये खास रिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका को बना सकते है चैंपियन ?

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version