Chess Olympiad 2024: शतरंज ओलंपियाड 2024 (Chess Olympiad 2024) में भारतीय शतरंज टीम का विजयी अभियान जारी है। इस शतरंज ओलंपियाड (Chess Olympiad 2024) में भारतीय पुरूष टीम ने पांचवें दौर में अजरबैजान को हराया है। जबकि भारतीय महिला टीम ने भी कज़ाकिस्तान को हराया है। तभी तो भारतीय महिला टीम आर्मेनिया और मंगोलिया के साथ दस अंक लेकर अंकतालिका में शीर्ष पर मौजूद है।

इस समय भारतीय पुरुष शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश और अर्जुन एरिगेसी अपनी शानदार फॉर्म में चल रहे है। तभी तो इन दोनों के दम पर भारतीय पुरूष टीम ने 45वें शतरंज ओलंपियाड (Chess Olympiad 2024) के पांचवें दौर में अजरबैजान को 3-1 से हराया है। इस बार भारत के गुकेश ने अइदिन सुलेमानी को और अर्जुन ने रऊफ मामेदोव को हराया है।

जबकि भारतीय दिग्गज शतरंज खिलाड़ी प्रज्ञानानंदा ने ड्रॉ खेला है। वहीं इसके अलावा भारतीय शतरंज खिलाड़ी विदित गुजराती और शखरियार मामेदियारोव के बीच हुआ मैच भी ड्रा रहा है। तभी तो अब भारतीय पुरुष शतरंज टीम लगातार पांचवीं जीत के बाद दस अंक लेकर वियतनाम के साथ शीर्ष पर मौजूद है।

इसके अलावा इस शतरंज ओलंपियाड (Chess Olympiad 2024) में वियतनाम की टीम ने पोलैंड को 2.5 . 1.5 से हराया है। जबकि इस बार चीन की टीम ने स्पेन को हराया है। इसके अलावा हंगरी की टीम ने यूक्रेन को 2-5 . 1-5 से हराया है। इसके अलावा नॉर्वे और ईरान की टीम इस ओलंपियाड में नौ अंक लेकर पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। वहीं अभी इस टूर्नामेंट के छह दौर अभी खेले जाने हैं। इसके अलावा नॉर्वे ने तुर्की को 3-1 से जबकि ईरान ने कनाडा को 3-5 . 0-5 से हराया है।
Chess Olympiad 2024 में शीर्ष पर मौजूद भारतीय महिला टीम :-

इसके अलावा इस बार महिला वर्ग में ग्रैंडमास्टर डी हरिका को बीबीसारा असाउबायेवा के खिलाफ पराजय का सामना करना पड़ा है। जबकि एक अन्य मुकाबले में भारत की वंतिका अग्रवाल ने अलुआ नूरमैन को हराया है। इसके अलावा भारत की दिव्या देशमुख ने जेनिया बालाबायेवा से ड्रॉ खेला है। जबकि भारत की आर वैशाली ने एम कमालिदेनोवा को हराया है। तभी तो भारतीय महिला टीम आर्मेनिया और मंगोलिया के साथ दस अंक लेकर शीर्ष पर मौजूद है।
Chess Olympiad 2024 में शीर्ष पर मौजूद भारतीय पुरुष टीम :-

भारतीय टीम गुकेश, आर प्रज्ञानानंदा, विदित गुजराती और अर्जुन एरिगैसी की चौकड़ी के चलते हुए वर्तमान में चीन और मेजबान हंगरी के साथ शीर्ष स्थान पर मौजूद है। तभी तो डिफेंडिंग चैंपियन डिंग लिरेन का मानना है कि नवंबर में होने वाले विश्व शतरंज के खिताब के लिए उनके भारतीय चैलेंजर डी गुकेश जीत के प्रबल दावेदार है। क्यूंकि पिछले एक साल में उनके खेल में काफी गिरावट आई है। इस समय लिरेन और गुकेश इस समय यहां 45वें शतरंज ओलंपियाड में खेल रहे हैं।

वहीं इसके अलावा लिरेन ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ के द्वारा आयोजित बातचीत में कहा है कि, ” इस समय मैं अपने प्रतिद्वंद्वी भारतीय खिलाड़ी गुकेश को इस टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेलते हुए देख रहा हूं। तभी तो वह विश्व चैम्पियनशिप में मुझ से ज्यादा जीत के प्रबल दावेदार है। क्यूंकि अभी उसकी रेटिंग भी मुझसे ज्यादा है। क्यूंकि पिछले साल के मुकाबले में मेरे खेल में काफी गिरावट आई है। लेकिन फिर भी मैं इस रेटिंग के अंतर को खत्म करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा।”
ये भी पढ़ें: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत का चीन से होगा मुकाबला, जानें कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला







