Friday, February 27

Asian Champions Trophy: आज एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुकाबला भारतीय हॉकी टीम और चीन की हॉकी टीम के खिलाफ खेला जाने वाला है। भारतीय हॉकी टीम मौजूदा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। आइए जानते है कि मैच को कब, कहां और कितने बजे से देख सकते हैं।

Indian men's hockey team
image source : X

भारतीय हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 6ठी बार खेलेगी। जबकि चीन की हॉकी टीम पहली बार ही इस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेलेगी। इस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ कोरिया को हराया है। जबकि मेजबान चीन की हॉकी टीम ने पाकिस्तान की हॉकी टीम को हराया है। चलिए आपको भारत और चीन के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच के बारे में बताते है। आइये जानते है कि आप इस मुकाबले को ब-कहां और कितने बजे से देख सकते हैं।

Asian Champions Trophy यह फाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा :-

Indian men's hockey team
image source : X

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आज 17 सितंबर को हुलुनबुइर सिटी के इनर मंगोलिया ऑटोनॉमस रीजन में खेला जाएगा।

Asian Champions Trophy 2024 फाइनल कितने बजे शुरू होगा :-

Asian Champions Trophy: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लगातार चौथा मैच जीता, द. कोरिया को 3-1 से हराया, हरमनप्रीत सिंह ने किए 2 गोल
image source : X

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 (Asian Champions Trophy) का फाइनल मुकाबला भारत और चीन के बीच खेला जाएगा। यहमैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

Asian Champions Trophy सोनी स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं फाइनल मुकाबला :-

Indian hockey team
image source : X

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 (Asian Champions Trophy) के फाइनल का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए SonyLIV ऐप पर जा सकते हैं।

Asian Champions Trophy भारत का कैसा रहा है प्रदर्शन :-

Paris Olympics 2024: गोल्ड मेडल की रेस से बाहर हुई भारतीय हॉकी टीम, अब स्पेन से होगी ब्रॉन्ज मेडल की टक्कर
image source : X

हरमनप्रीत की कप्तानी में अभी तक भारतीय हॉकी टीम अजेय रहते हुए इस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) के फाइनल में पहुंची है। इसी टूर्नामेंट में भारत और चीन की हॉकी टीमों के बीच पहले भी सामना हुआ था। जिसमें भारत ने मेजबान चीन को 3-0 से हराया था।

Asian Champions Trophy दोनों टीमों का स्क्वाड :-

भारतीय टीम :- कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जुगराज सिंह, संजय, सुमित, राज कुमार पाल, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन, अभिषेक, सुखजीत सिंह, अरायजीत सिंह हुंदल, उत्तम सिंह, गुरजोत सिंह

चीन की टीम :- एओ वेइबाओ, एओ यांग, चाओ जीमिंग, चेन बेनहाई, चेन चोंगकोंग, चेन किजुन, डेंग जिंगवेन, ई काइमिन, ई वेनहुई, गाओ जिशेंग, हे योंगहुआ, हुआंग जियांग, लिन चांगलियांग, लू युआनलिन, मेंग दिहाओ, मेंग नान, वांग कैयु , वांग वेइहाओ, झांग ताओझु, झू जियाओतोंग।

ये भी पढ़ें: सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को दी 4-1 से मात, फाइनल में चीन से होगा मुकाबला

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version