Saturday, June 20

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 हॉकी (Asian Champions Trophy 2024 Hockey) का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) और दक्षिण कोरियाई हॉकी टीम (South Korea Hockey Team) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने 4-1 से शानदार जीत हासिल करके फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इसके अलावा, भारतीय खिलाड़ी जरमनप्रीत सिंह को हीरो ऑफ द मैच भी चुना गया।

Indian Hockey Team ने शुरूआती तीन क्वार्टर में किया जबरदस्त प्रदर्शन

Indian Hockey Team Defeats South Korea Hockey Team in Asian Champions Trophy 2024 Hockey Semi Final
India vs South Korea, ACT 2024 Hockey

मैच के बारे में अधिक बात करें, भारत ने पहले क्वार्टर में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन दक्षिण कोरिया ने भी पूरे जोश के साथ शुरुआत की। हालांकि, 13वें मिनट में अरायजीत सिंह द्वारा बे जोंगसुक को दिए गए पास पर उत्तम सिंह ने डिफ्लेक्शन के जरिए गोल कर दिया। इस तरह से भारत ने पहला क्वार्टर 1-0 की बढ़त के साथ समाप्त किया।

इसके बाद, दूसरे क्वार्टर में भारत ने शुरुआत से ही गेंद पर कब्जा बनाए रखा और 19वें मिनट दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी ली ह्यसुंग के टैकल से भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। हालांकि, वह इस मौके को नहीं भुना सके, लेकिन उसके तुरंत बाद ही अभिषेक ने एक शॉट मारा जो बे सोंग मिन के पैर से टकराई और भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस पेनल्टी कॉर्नर का पूरा फायदा उठाते हुए गोल दाग दिया और अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी।

Indian Hockey Team Defeats South Korea Hockey Team in Asian Champions Trophy 2024 Hockey Semi Final
India vs South Korea, ACT 2024 Hockey

तीसरे क्वार्टर में, एक बार फिर भारत ने अटैकिंग अप्रोच अपनाया, लेकिन कोरियाई डिफेंडर्स ने गोलपोस्ट पर दागे गए शॉट को रोक दिया। हालांकि, 32वें मिनट में जरमनप्रीत सिंह ने चेओन मिन सु और कोरियाई गोलकीपर को छकाते हुए गोल दाग दिया। इस तरह से भारत ने 3-0 से अपनी बढ़त बना ली और मैच पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया।

South Korea Hockey Team में 33वें मिनट में किया अपना एकमात्र गोल

Indian Hockey Team Defeats South Korea Hockey Team in Asian Champions Trophy 2024 Hockey Semi Final
India vs South Korea, ACT 2024 Hockey

तीसरे क्वार्टर में भारत के तीसरे गोल के ठीक बाद 33वें मिनट में ओह सेयोंग को विवेक ने टैकल किया और दक्षिण कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला। उन्होंने इस मौके का अच्छी तरह से फायदा उठाया और यांग जिहुन ने गोलपोस्ट पर शानदार अटैक किया, जिसके बाद वह बॉल भारतीय गोलकीपर कृष्ण पाठक के पैड से टकराकर गोल में चली गई। इस तरह से दक्षिण कोरिया ने इस मैच में अपना एकमात्र गोल किया।

Indian Hockey Team Defeats South Korea Hockey Team in Asian Champions Trophy 2024 Hockey Semi Final
India vs South Korea, ACT 2024 Hockey

तीसरे क्वार्टर के समाप्त होने से ठीक पहले लगभग 45वें मिनट में ओह सेयोंग ने गोल पोस्ट पर शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। इस दौरान, दक्षिण कोरियाई किम जेहान भारतीयों के हवाई शॉट को रोकने के लिए सर्कल के बाहर कदम रख दिया, जिसकव चलते रेफरी ने उन्हें येलो कार्ड दिखा दिया औए भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस मौके का फायदा उठाते हुए गोल दाग दिया और अपनी टीम को 4-1 से बढ़त दिलाई, जो इस मैच में भारत की जीत का मार्जिन भी रहा।

Asian Champions Trophy 2024 Hockey का फाइनल मुकाबला कब और किसके खेला जाएगा?

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 हॉकी का फाइनल मुकाबला भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) और चीन 17 सितंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। बता दें कि, चीनी हॉकी टीम (China Hockey Team) में सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान हॉकी टीम को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि, भारत फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करके अजेय रहते हुए गोल्ड मेडल जीत पाता है या नहीं!

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version