Monday, August 18

Sinquefield Cup: मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश आज सोमवार से शुरू हो रहे सिंकफील्ड कप से क्लासिकल शतरंज में वापसी कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में कार्लसन के नहीं खेलने के बावजूद भी कई शीर्ष खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में अमेरिका के फैबियानो कारूआना, फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा तथा अच्छी फॉर्म में चल रहे आर्मेनियाई से अमेरिकी बने लेवोन अरोनियन भारतीय खिलाड़ियों के लिए कड़ी चुनौती पेश करने वाले हैं।

क्लासिकल शतरंज में वापसी करेंगे डी गुकेश :-

मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश आज से शुरू हो रहे सिंकफील्ड कप से क्लासिकल शतरंज में वापसी करने वाले हैं। इसके अलावा भारत के एक अन्य खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद ग्रैंड शतरंज टूर के पांचवें चरण की इस प्रतियोगिता में पोडियम स्थान हासिल कर अपनी कुल पांचवीं रैंकिंग मजबूत करना चाहेंगे। जबकि विश्व के नंबर एक चेस खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रहे हैं।

D Gukesh
D Gukesh

इस बीच अब नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर कार्लसन ने साफ तौर पर यह स्वीकार किया है कि अब उन्हें क्लासिकल शतरंज में खेलना पसंद नहीं हैं। जबकि उनके इस प्रतियोगिता में नहीं खेलने के बाद भी कई शीर्ष खिलाड़ी भी इसमें भाग ले रहे हैं। इनमें अमेरिका के फैबियानो कारूआना, फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा तथा अच्छी फॉर्म में चल रहे आर्मेनियाई से अमेरिकी बने लेवोन अरोनियन भारतीय जोड़ी के लिए कड़ी चुनौती पेश करने वाले हैं।

D Gukesh
image source via getty images

इसके अलावा भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को रैपिड शतरंज में उनकी वर्तमान फॉर्म को देखते हुए प्रबल दावेदारों में शामिल नहीं किया जा सकता है। लेकिन यहां पर यह भी नहीं भूलना चाहिए कि इस भारतीय ग्रैंडमास्टर का क्लासिकल शतरंज में शानदार रिकार्ड भी रहा है। जबकि अन्य भारतीय स्टार खिलाड़ी प्रज्ञानंद ने अगले वर्ष के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करके अपनी स्थिति पहले ही मजबूत कर ली है।

इसके अलावा इसी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से विश्व खिताब के लिए गुकेश के प्रतिद्वंदी का फैसला भी होगा। क्यूंकि गुकेश और प्रज्ञानंद दोनों ने ही अगले महीने उज्बेकिस्तान में होने वाली ग्रैंड स्विस प्रतियोगिता में भाग लेने का निर्णय लिया है। अब उन दोनों की इस बात से यह भी स्पष्ट हो गया है कि इस समय वे सब कुछ जीतने के लिए तैयार हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version