Wednesday, March 18

FIDE Grand Swiss: विश्व चैंपियन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में फ्रांस के एटियेने बाकरोट को हरा दिया है इसके चलते हुए गुकेश ने इस टूर्नामेंट में अपनी विजयी शुरुआत की है। उनके अलावा महिला वर्ग में भी मौजूदा चैंपियन आर वैशाली ने अपनी शानदार शुरुआत की है। उन्होंने अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान की गुलरुखबेगिम तोखिरजोनोवा को हरा दिया है। जबकि वंतिका अग्रवाल ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए यूक्रेन की यूलिया ओसमाक को हराया है।

फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट में गुकेश की शानदार शुरुआत :-

D Gukesh
D Gukesh

मौजूदा विश्व चैंपियन और भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में फ्रांस के एटियेने बाकरोट को हरा दिया है। इसके चलते हुए उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की है। उनके अलावा शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत के एक अन्य ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने अमेरिका के जैफी शियोंग के साथ पहली बाजी ड्रॉ खेली है।

R Praggnanandhaa
R Praggnanandhaa

इसके अलावा मौजूदा चैंपियन और भारतीय स्टार चेस खिलाड़ी विदित गुजराती ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जर्मनी के एलेक्जेंडर डोनचेंको को हरा दिया है। उनके अलावा अन्य भारतीय स्टार चेस खिलाड़ी पी हरिकृष्णा सफेद मोहरों से खेलते हुए स्लोवेनिया के एंटोन डेनचेनकोव से अपना मैच हार गए हैं। जबकि निहाल सरीन को जर्मनी के स्वेन रासमुस ने ड्रॉ पर रोक दिया है।

आर वैशाली ने भी की शानदार शुरुआत :-

इसके अलावा महिलाओं के वर्ग में भी मौजूदा चैंपियन और भारत की स्टार चेस खिलाड़ी आर वैशाली ने शानदार शुरुआत करते हुए उज्बेकिस्तान की गुलरुखबेगिम तोखिरजोनोवा को हरा दिया है।

R Vaishali
image source via getty images

उनके अलावा भारत की अन्य महिला चेस खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए यूक्रेन की यूलिया ओसमाक को मात दे दी है। जबकि अन्य भारतीय महिला चेस खिलाड़ी डी हरिका ने इस्राइल की मार्सेल एफोरिमस्की के खिलाफ ड्रॉ खेला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version