Wednesday, June 17

Doping: हमेशा से डोपिंग की काली छाया से दूर रहने वाले खेल तीरंदाजी पर भी अब इसका खतरा मंडराने लगा है। क्यूंकि इस समय नाडा की ओर से की गई टेस्टिंग में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज सुखमणि गजानन बाबरेकर अब डोप पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं अब उनके सैंपल में विश्व डोप रोधी एजेंसी की सूची एस-3 के अंतर्गत प्रतिबंधित बीटा-2 एगोनिस्ट टरब्यूटालाइन पाया गया है।

इसके बाद नाडा ने सुखमणि से इस प्रतिबंधित पदार्थ के बारे में जवाब मांगा है। इसके चलते हुए अब महाराष्ट्र के खिलाड़ी सुखमणि ने अस्थायी प्रतिबंध स्वीकार कर लिया है। क्यूंकि इस तीरंदाजी के खेल में डोपिंग काफी दुर्लभ मानी जाती है। इसके अलावा भारत के तीरंदाजी खेल में डोपिंग का यह केवल तीसरा ही मामला है। क्यूंकि इससे कुछ वर्ष पूर्व पंजाब के एक तीरंदाज को डोपिंग के लिए प्रतिबंधित किया गया था। इसके अलावा अगर सुखमणि नाडा को संतोषजनक उत्तर नहीं देते हैं तो सुनवाई के दौरान उन पर दो से चार साल का प्रतिबंध लग सकता है।

औरंगाबाद में लिया गया था सुखमणि का सैंपल :-

साल 2017 की विश्व यूथ चैंपियनशिप और 2018 के एशिया कप स्टेज-3 में रजत पदक जीतने वाले भारत के पुरुष रिकर्व तीरंदाज सुखमणि औरंगाबाद स्थिति एनसीओई में थे। तब वहां नाडा ने उनका आउट ऑफ कंपटीशन सैंपल लिया था।

archery
archery

इसके अलावा उनसे इसी साल 19 फरवरी को बी सैंपल कराने के बारे में पूछा गया था। लेकिन उन्होंने इस साल बी सैंपल नहीं कराया और अस्थायी प्रतिबंध स्वीकार कर लिया है। वहीं अब उनसे इस प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन की स्वीकारोक्ति के बारे में पूछा गया है। इसके चलते हुए अब उनको इसी माह में अपना जवाब देना है।

भारतीय तीरंदाजी महासंघ जारी करेगा हिदायतें :-

इसके चलते हुए अब कुछ दिन पहले ही नाडा ने साल 2023 के एशियाई खेलों में कंपाउंड टीम स्वर्ण जीतने वाले प्रथमेश जावकर से भी नाडा ने तीन व्हेयर अबाउट फेल्योर (टेस्ट के लिए पता नहीं बताना) पर जवाब मांगा है। इसके कलावा अब अगर वह भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए तो उन पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

doping case
doping case

इस बीच अगर ऐसा होता है तो इसके चलते हुए वह आगामी एशियाई खेलों में भाग नहीं ले पाएंगे। जबकि इस समय अब सुखमणि का केस सामने आने पर भारतीय तीरंदाजी महासंघ (एएआई) डोपिंग के मामलों को गंभीरता से लेते हुए तीरंदाजों के लिए दिशा निर्देश निकालने जा रहा है। वहीं अब इनमें तीरंदाजों को नाडा के नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी जाएगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version