Thursday, February 19

Fide World Cup 2025: भारत के चैस खिलाड़ी एसएल नारायणन ने पेरू के स्टीवन रोजास को हराकर शतरंज विश्वकप 2025 के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि शतरंज विश्वकप भारत में 23 साल बाद आयोजित किया जा रहा है। इस बार इसमें 206 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

दूसरे दौर में पहुंचे एसएल नारायणन :-

SL Narayanan
SL Narayanan

भारत के चेस खिलाड़ी एसएल नारायणन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरू के स्टीवन रोजास को हराकर शतरंज विश्वकप 2025 के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। इसके चलते हुए अब वह टाई ब्रेकर के जरिए राउंड ऑफ-128 में पहुंचने वाले पहले गैरवरीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस मैच में उन्होंने पेरू के ग्रैंडमास्टर स्टीवन रोजास को 3-1 से हराया है।

SL Narayanan
SL Narayanan

इस बार उन्होंने अपने पहले दो मुकाबले ड्रा रहने के बाद काफी शानदार खेल दिखाया और बाद के दो मैच जीतकर अपने नाम कर लिए। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद अब उनका अगला मैच इंग्लैंड के चसे खिलाड़ी निकिता वित्यूगोव से होने वाला है। जबकि उनके बाद भारत के अन्य चेस खिलाड़ी दिप्तायन घोष ने चीन के पेंग शियोंगजियन से दोनों टाई-ब्रेकर गेम जीतकर क्वालिफाई कर लिया है।

SL Narayanan
SL Narayanan

इस मैच में जीत हासिल करने के बाद अब वह दूसरे दौर में अमेरिकी खिलाड़ी इयान नेपोम्नियाची से मैच खेलेंगे। इसके अलावा भारत के वी प्रणव ने अल्जीरिया के अला एद्दिने बौलरेन्स को 2-0 से हरा दिया। जबकि रौनक साधवानी ने डेनियल बैरिश को 1.5-0.5 से, एम प्रणेश ने सतबेक अख्मेदिनोव को 1.5-0.5 से मात दी।

पहले ही दौर में हारकर बाहर हुईं दिव्या देशमुख :-

Divya Deshmukh
Divya Deshmukh

इस फिडे चेस विश्व कप 2025 में एकमात्र महिला खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गईं हैं। उनको पहले दौर के मैच में ग्रीस के ग्रैंडमास्टर स्टामाटिस कौरकौलोस-आर्दितिस से दोनों मुकाबले हारकर बाहर होना पड़ा है। जबकि भारत के अन्य शीर्ष चेस खिलाड़ी डी.गुकेश, आर प्रगनानंदा, अर्जुन एरिगैसी, विदित गुजराती को पहले दौर में बाय मिला है। इसके बाद अब ये सभी अगले दौर में खेलते दिखाई देंगे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version