Fide World Cup 2025: फिडे शतरंज विश्व कप 2025 के दूसरे दौर के पहले मुकाबले में भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती को अर्जेंटीना के 12 वर्षीय चेस खिलाड़ी ओरो फाउस्टिनो ने ड्रॉ पर रोक दिया है। इसके अलावा वह चेस के खेल में मेसी के नाम से मशहूर है। इसके चलते हुए उन्होंने एक बार फिर से अपने असाधारण खेल से सभी को चौंका दिया है। इससे पहले उन्होंने पहले दौर के मैच में क्रोएशिया के आंटे ब्रकिक को हराकर सनसनी फैला दी थी। वहीं अब उन्होंने दूसरे दौर के पहले मुकाबले में भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती को ड्रॉ पर रोक दिया है।
ओरो फाउस्टिनो ने विदित गुजराती को ड्रा पर रोका :-

फिडे शतरंज विश्व कप 2025 के दूसरे दौर के पहले मुकाबले में भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती को अर्जेंटीना के 12 वर्षीय चेस खिलाड़ी ओरो फाउस्टिनो ने ड्रॉ पर रोक दिया है। इस चेस के खेल में वह मेसी के नाम से भी मशहूर हैं। तभी तो अब उन्होंने एक बार फिर से अपने असाधारण खेल से सभी को चौंका दिया है। इससे पहले उन्होंने पहले दौर में क्रोएशिया के आंटे ब्रकिक को हराकर सनसनी फैला दी थी।
फाउस्टिनो ने दी गुजराती को कड़ी टक्कर :-
बीते मंगलवार को खेले गए इस मैच में फाउस्टिनो ने काले मोहरों से बर्लिन डिफेंस अपनाई। इसके बाद भारत के विदित गुजराती ने मिडिल गेम में थोड़ी बढ़त पाने की कोशिश की थी लेकिन अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने सटीक चालों से स्थिति बराबर रखी।

इसके बाद अंत में विदित गुजराती ने जोखिम से बचते हुए तीन बार पोजिशन दोहराई और 28 चालों के बाद खेल को ड्रा घोषित कर दिया। इसके बाद अब आज बुधवार को खेले जाने वाले रिटर्न गेम में भारतीय खिलाड़ी गुजराती को काले मोहरों से खेलना है। वहीं अगर यह मुकाबला भी बराबरी पर छूटा, तो नतीजा तय करने के लिए टाई-ब्रेक (कम समय वाले खेल) खेले जाएंगे।
विदित के लिए काफी अहम है यह टूर्नामेंट :-

फिडे शतरंज विश्व कप 2025 का यह टूर्नामेंट विदित गुजराती के लिए काफी अहम है। क्यूंकि अब यही उनका 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह बनाने का आखिरी मौका है। इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि फिडे विश्व कप से शीर्ष तीन खिलाड़ी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 के लिए क्वालीफाई करेंगे। जबकि दूसरी तरफ अमेरिका के लेवोन अरोनियन ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए भारत के युवा ग्रैंडमास्टर अरॉन्याक घोष को सफेद मोहरों से हरा दिया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







