Shooting World Championships: भारतीय निशानेबाज गुरप्रीत सिंह को पुरुषों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा है। इसके अलावा यह विश्व चैंपियनशिप में गुरप्रीत का दूसरा व्यक्तिगत पदक भी है। क्यूंकि इससे पहले भी उन्होंने साल 2018 में चांगवोन में 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में ही रजत पदक जीता था।
गुरप्रीत सिंह ने जीता रजत पदक :-

भारत के ओलंपियन निशानेबाज गुरप्रीत सिंह एक समय पुरुषों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में विश्व चैंपियन बनने के बेहद करीब पहुंच गए थे। लेकिन इस ओलंपिक निशानेबाजी रेंज में यूक्रेन के पावलो कोरोस्टाइलोव से इनर 10 (10 अंक का अंदरूनी हिस्सा) के अधार पर हारने के बाद अब उनको केवल रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा है। इसके अलावा यह उनका विश्व चैंपियनशिप में दूसरा व्यक्तिगत पदक है। क्यूंकि इससे पहले उन्होंने साल 2018 में चांगवोन में 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में ही रजत पदक जीत था।
भारत रहा तीसरे पायदान पर :-
इस बार शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत तीन स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य सहित कुल 13 पदक के साथ चीन और दक्षिण कोरिया के बाद तीसरे स्थान पर रहा है। क्यूंकि चीन ने इस बार 12 स्वर्ण, सात रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल 21 पदक जीते हैं। जबकि दक्षिण कोरिया ने सात स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक के चलते दूसरा स्थान हासिल किया है।

इस दौरान भारत के निशानेबाज गुरप्रीत ने दो दिन की प्रतियोगिता में प्रिसिजन और रेपिड चरणों में कुल 584 अंक जुटाए तह। इसमें उनके 18 निशाने 10 अंक के अंदरूनी हिस्से में लगे थे। जबकि कोरोस्टाइलोव ने 29 निशाने 10 अंक के अंदरूनी हिस्से में मारे थे। इसके चलते हुए उन्होंने अंतिम रेपिड दौर में 100 का परफेक्ट स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक जीता है। जबकि गुरप्रीत प्रिसिजन चरण के बाद 288 अंक (95,97,96) के साथ नौवें स्थान पर थे।

इसके बाद दूसरे दिन वापसी करते हुए रेपिड चरण में 296 (98,99,99) का शानदार स्कोर बनाकर रजत पदक जीतने में कामयाब रहे हैं। प्रिसिजन चरण के बाद 291 अंक के साथ शीर्ष पर मौजूद रहे यूक्रेन के निशानेबाज ने रेपिड चरण में 293 अंक हासिल करके गुरप्रीत के स्कोर की बराबरी की और 10 अंक के अंदरूनी हिस्से में अधिक निशाने लगाकर स्वर्ण पदक जीता है। इस बार प्रिसिजन चरण में हरप्रीत सिंह 291 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए पदक की दौड़ में थे। लेकिन इसके बाद रेपिड चरण में वह 286 अंक ही बना पाए और नौवें स्थान पर रहे।

जबकि एक अन्य भारतीय निशानेबाज साहिल चौधरी कुल 561 अंक (प्रिसिजन – 272 और रेपिड – 289) के कुल स्कोर के साथ 28वें स्थान पर रहे हैं। इसके चलते हुए ये तीनों भारतीय निशानेबाज टीम पदक तालिका से बाहर पांचवें स्थान पर रहे हैं। जबकि भारत के निशानेबाज सम्राट राणा (10 मीटर एयर पिस्टल) और रविंदर सिंह (50 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल टीम) ने स्वर्ण पदक जीते हैं।

इसके अलावा ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन पुरुष), अनीश भानवाला (25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल), गुरप्रीत सिंह (25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल), ईशा सिंह और सम्राट राणा (10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम, 10 मीटर महिला एयर पिस्टल टीम और 50 मीटर पुरुष स्टैंडर्ड पिस्टल टीम) ने रजत पदक जीते हैं। जबकि ईशा (25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल), इलावेनिल वलारिवान (10 मीटर एयर राइफल), वरुण तोमर (10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर महिला एयर राइफल टीम) ने अपने देश के लिए कांस्य पदक जीता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







