Wednesday, February 11

Archery World Cup: भारत की पुरुष और महिला टीमों ने तीरंदाजी विश्व कप चरण दो के कंपाउंड वर्ग के क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके चलते हुए भारत की कंपाउंड मिश्रित टीम ने क्वालिफिकेशन राउंड में पहले स्थान पर रहकर सीधे प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। इसके बाद आज कम्पाउंड एलिमिनेशन राउंड शुरू होगा। इसके बाद रिकर्व क्वालिफायर्स के मैच खेले जाएंगे।

पुरुष और महिला टीम रैंकिंग में शीर्ष पर :-

तीरंदाजी विश्व कप चरण दो के कंपाउंड वर्ग के क्वालीफिकेशन में भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने पहला स्थान हासिल करते हुए अपना दबदबा कायम किया है। इसके चलते हुए भारत के अनुभवी पुरुष तीरंदाज अभिषेक वर्मा (714 अंक) और ऋषभ यादव (713) व्यक्तिगत पुरुष रैंकिंग दौर में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं।

Abhishek Verma
Abhishek Verma

उनके अलावा तीरंदाज ओजस देवताले (707) भी शीर्ष 10 में रहे। इसके चलते हुए कुल 2134 अंक के साथ भारत की पुरुष टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर रही। इस तरह से भारत ने दक्षिण कोरिया (2132) को पछाड़कर सीधे क्वार्टर फाइनल में स्थान हासिल किया है।

Jyothi Surekha Vennam
Jyothi Surekha Vennam

इसके अलावा काफी लंबे समय बाद वापसी कर रही तीरंदाज मधुरा धामनगावकर ने महिलाओं के कंपाउंड वर्ग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 708 अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं इस बार उन्होंने अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ 683 अंकों में सुधार करते हुए क्वालीफिकेशन में तीसरा स्थान हासिल किया है।

archery
archery

जबकि कई विश्व कप की स्वर्ण पदक विजेता ज्योति सुरेखा वेन्नम ने 705 अंक हासिल किया। इस तरह से वह छठे स्थान पर रहीं हैं। उनके अलावा इस बार विश्व कप में पदार्पण कर रही चिकिथा तानिपर्थी (701) भी 11वें स्थान पर रहीं।

India women compound team
India women compound team

इन तीनों के संयुक्त प्रयास ने सुनिश्चित किया है कि भारतीय महिला टीम भी क्वालीफिकेशन तालिका में मैक्सिको (2109) और दक्षिण कोरिया (2107) से आगे रहकर शीर्ष पर रही है। इसके अलावा भारतीय कंपाउंड मिश्रित टीम भी क्वालिफिकेशन राउंड में पहले स्थान पर रही और उन्होंने सीधे प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई। आज बुधवार को कम्पाउंड एलिमिनेशन राउंड शुरू होगा। इसके बाद रिकर्व क्वालिफायर्स मैच खेले जाएंगे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version