Saturday, June 20
AFI: भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए जापान में साल 2026 एशियाई खेलों के लिए पुरुषों और महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले को प्राथमिकता वाली स्पर्धाओं में शामिल कर लिया है। इससे पहले भारत ने साल 2018 और 2022 एशियाई खेलों में चार गुणा 100 मीटर के रिले स्पर्धा के लिए अपनी टीमें नहीं भेजी थी। लेकिन इस बार एएफआई के शीर्ष अधिकारियों को 19 सितंबर से चार अक्तूबर 2026 तक ऐची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में इन दोनों स्पर्धाओं में अब पदक की उम्मीद है।

एएफआई ने लिया बड़ा फैसला :-

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए जापान में साल 2026 एशियाई खेलों के लिए पुरुषों और महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले को अब प्राथमिकता वाली स्पर्धाओं में शामिल कर लिया है। इस बार एएफआई के शीर्ष अधिकारियों को आगामी 19 सितंबर से चार अक्तूबर साल 2026 तक ऐची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में इन दोनों स्पर्धाओं में पदक की पूरी उम्मीद है।
men and women relay team
men and women relay team
इससे पहले भारत ने साल 2018 और 2022 एशियाई खेलों में चार गुणा 100 मीटर के रिले स्पर्धा के लिए अपनी टीमों को नहीं भेजा था। इस बीच अब एएफआई के पूर्व अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने कहा है कि, “एएफआई ने साल 2026 एशियाई खेलों के लिए पुरुष और महिला चार गुणा 100 मीटर रिले टीमों को प्राथमिकता वाली स्पर्धा में शामिल कर लिया है। तभी तो अब रिले टीमों द्वारा लगातार शानदार प्रदर्शन  आने वाले भविष्य के लिए शुभ संकेत है।
women relay team
women relay team
इसके चलते हुए इसी साल अप्रैल में गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, मणिकांत होबलीधर और अमलान बोरगोहेन की चार गुणा 100 मीटर रिले टीम ने कुल 38.69 सेकेंड का समय लेकर साल 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में बनाए गए 38.89 सेकेंड के एक दशक पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया था।
men relay team
men relay team
इससे पहले पिछले एशियाई खेलों में चीन (38.29 सेकेंड), जापान (38.44 सेकेंड), दक्षिण कोरिया (38.74 सेकेंड) ने शीर्ष तीन में जगह बनाई थी। इसके अलावा महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले में अभिनय राजराजन, श्राबनी नंदा, स्नेहा एसएस और नित्या गंधे की टीम ने हाल ही में दक्षिण कोरिया के गुमी में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में 43.86 सेकेंड का समय लेकर रजत पदक जीता था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version