Para Powerlifting World Cup: आगामी 17 से 25 जून तक बीजिंग में होने वाले साल 2025 पैरा पावरलिफ्टिंग विश्व कप में भारत की 16 सदस्यीय टीम भाग लेने वाली है। तभी तो बीते रविवार को भारतीय खिलाड़ियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन भी किया गया था। इसमें भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की पूर्व अध्यक्ष दीपा मलिक, वर्तमान पीसीआई महासचिव जयवंत हमनवर और भारत पैरा पावरलिफ्टिंग के अध्यक्ष जेपी सिंह मौजूद थे।
2025 पैरा पावरलिफ्टिंग विश्व कप में भाग लेगी भारतीय टीम :-
आगामी 17 से 25 जून तक बीजिंग में होने वाले साल 2025 पैरा पावरलिफ्टिंग विश्व कप में भारत की 16 सदस्यीय टीम भाग लेने वाली है। इस बार भारतीय टीम में जैनब खातून, सीमा रानी, झंडू कुमार, जॉबी मैथ्यू, मनीष कुमार और कस्तूरी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

क्यूंकि इन सभी खिलाड़ियों ने अभी हाल ही में संपन्न हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेलते गए सभी को काफी प्रभावित किया था। इसके बाद अब बीते रविवार को सभी पैरा खिलाड़ियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की पूर्व अध्यक्ष दीपा मलिक, वर्तमान पीसीआई महासचिव जयवंत हमनवर और भारत पैरा पावरलिफ्टिंग के अध्यक्ष जेपी सिंह मौजूद थे।

इसके बाद भारत के पैरा पावरलिफ्टिंग के अध्यक्ष जेपी सिंह ने कहा है कि, “भारत हर टूर्नामेंट के साथ वैश्विक पैरा पावरलिफ्टिंग बिरादरी में खुद को एक ताकत के रूप में स्थापित कर रहा है। इस समय हमारे सभी पैरा खिलाड़ी काफी शानदार फॉर्म में हैं और हम उनके चीन में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद भी कर रहे हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







