Friday, February 13

Doping: भारत की महिला धाविका स्नेहा कोलेरी डोप परीक्षण में विफल हो गई हैं। उनके अलावा धाविका वर्षा टेकाम को भी एआईयू ने डोप परीक्षण से बचने के लिए अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है। इसके चलते हुए अब डोपिंग रोधी निगरानी संस्था एआईयू ने कहा है कि, “एआईयू ने प्रतिबंधित पदार्थ (स्टेनोजोलोल) की मौजूदगी/उपयोग के लिए स्नेहा कोलेरी (भारत) को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है।”

भारत की चार गुणा 400 मीटर महिला रिले टीम की सदस्य स्नेहा कोलेरी को दक्षिण कोरिया के गुमी में एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम से बाहर करने के एक दिन बाद स्टेनोजोलोल के लिए पॉजिटिव पाए जाने पर एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट ने उनको अब अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है।

वर्षा टेकाम भी हुई डोप परीक्षण में फेल :-

Sneha Koleri
Sneha Koleri

भारत की स्टार धाविका स्नेहा के बाद अब एक और एक अन्य धाविका वर्षा टेकाम को भी एआईयू ने डोप परीक्षण से बचने के लिए अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है। क्यूंकि अब डोपिंग रोधी निगरानी संस्था एआईयू ने कहा है कि, “एआईयू ने प्रतिबंधित पदार्थ (स्टेनोजोलोल) की मौजूदगी/उपयोग के लिए स्नेहा कोलेरी (भारत) को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है।”

क्या है इसका नियम :-

इस बीच अब हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि स्टेनोजोलोल एक प्रदर्शन बढ़ाने वाला एनाबॉलिक स्टेरॉयड है। क्यूंकि एआईयू के अनुसार नियम 2.3 के तहत वर्षा को अब ‘किसी एथलीट द्वारा नमूना देने से बचने, मना करने या विफल रहने’ के लिए उनको निलंबित कर दिया गया है।

एशियाई चैंपियनशिप से हटाई गईं थीं स्नेहा :-

इससे पहले पिछले साल वर्षा टेकाम पुणे हाफ मैराथन में एक घंटा 26 मिनट 22 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। इस बार भारतीय धाविका स्नेहा को एशियाई चैंपियनशिप में जाने वाले दल से हटा दिया गया था।

Sneha Koleri
Sneha Koleri

इसके अलावा राष्ट्रीय महासंघ ने रविवार को इसका कारण बताने से इनकार कर दिया था। वहीं इस समय भारत के 59 सदस्यीय दल के अन्य सदस्य प्रतिष्ठित महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिए गुमी पहुंच चुके हैं। यह प्रतियोगिता आज मंगलवार से यहां पर शुरू होने जा रही है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version