Monday, February 2

Clutch Chess 2025: भारतीय ग्रैंडमास्टर और मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश इस बार क्लच शतरंज चैंपियंस में हिस्सा लेने वाले हैं। वहीं यूरोपियन क्लब कप में अपनी टीम सुपर चेस को शानदार जीत दिलाने के बाद अब इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अमेरिका पहुंचने वाले भारतीय स्टार चेस खिलाड़ी डी गुकेश को अगर जीत हासिल करनी है तो उनको यहां पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। क्यूंकि विश्व रैंकिंग में पहले तीन स्थान पर काबिज खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करने वाले हैं।

क्लच शतरंज चैंपियंस में हिस्सा लेंगे गुकेश :-

भारतीय ग्रैंडमास्टर और मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश को शुरू हो रहे 412000 डॉलर इनामी क्लच शतरंज चैंपियन मुकाबले में अब तक की सबसे कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। क्यूंकि यूरोपियन क्लब कप में अपनी टीम सुपर चेस को शानदार जीत दिलाने के बाद अब इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अमेरिका पहुंचने वाले गुकेश को अगर जीत हासिल करनी है तो उनको इस टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

D Gukesh
D Gukesh

क्यूंकि विश्व रैंकिंग में पहले तीन स्थान पर काबिज खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करने वाले हैं। वहीं अब विश्व के नंबर एक चेस खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन का ब्रेक हाल ही में पिता बनने के बाद समाप्त हो गया है। अब वह इस खिताब को जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में अपनी शुरुआत करने वाले हैं।

D Gukesh
image source via getty images

इसके अलावा अमेरिका के हिकारू नाकामुरा और फैबियानो कारूआना जैसे दमदार खिलाड़ी भी 18 गेम तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में चैंपियन बनने के दावेदारों में शामिल हो गए हैं। तभी तो अब एक पखवाड़े के भीतर क्लच शतरंज के दूसरे टूर्नामेंट में बड़ी पुरस्कार राशि दांव पर लगी हुई है। इसके चलते हुए इस टूर्नामेंट के विजेता को 120000 अमेरिकी डॉलर की धनराशि मिलने वाली है।

D Gukesh
image source via getty images

इसके अलावा दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को कुल 90000 डॉलर की राशि मिलेगी। इसके अलावा तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को भी क्रमशः 70000 और 60000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। इसके अलावा इस टूर्नामेंट के प्रत्येक राउंड में जीत हासिल करने पर अतिरिक्त 72000 डॉलर की राशि भी पुरस्कार के रूप में मिलने वाली है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version