Pan Pacific: स्विट्जरलैंड की महिला टेनिस खिलाड़ी बेलिंडा बेनसिच ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पैन पैसिफिक ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया है। इस फाइनल मैच में बेनसिच ने लिंडा नोस्कोवा को 6-2, 6-3 से हराकर अपने करियर का कुल 10वां खिताब भी जीत लिया है। वहीं इससे पहले उन्होंने इसी टूर्नामेंट में लगभग 10 साल पहले भाग लिया था।

पैन पैसिफिक चैंपियन बनीं बेलिंडा बेनसिच :-

स्विट्जरलैंड की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी बेलिंड बेनसिच ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पैन पैसिफिक ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया है। क्यूंकि उन्होंने इस फाइनल मैच में लिंडा नोस्कोवा को 6-2, 6-3 से हरा दिया है। इसके चलते हुए उन्होंने अब अपन करियर का कुल 10वां खिताब भी जीत लिया है।

Belinda Bencic
Belinda Bencic

इससे पहले स्विट्जरलैंड की महिला टेनिस खिलाड़ी बेनसिच ने इस टूर्नामेंट में 10 साल पहले भाग लिया था। वहीं अब उन्होंने रविवार को खेले गए फाइनल मैच में चेक गणराज्य की महिला टेनिस खिलाड़ी लिंडा नोस्कोवा पर अपना दबदबा बनाए रखा है। इस मैच में उन्होंने नोस्कोवा की सर्विस को तीन बार तोड़ते हुए एक घंटे 22 मिनट में आसानी से इस मैच को जीत लिया है।

Belinda Bencic
Belinda Bencic

इसके अलावा टोक्यो से इस स्विस खिलाड़ी बेलिंड बेनसिच की सुखद यादें जुड़ी हैं। क्यूंकि उन्होंने चार साल पहले टोक्यो में हुए ओलंपिक महिला एकल में स्वर्ण पदक और युगल में रजत पदक जीता था। इस फाइनल मैच को जीतने के बाद उन्होंने कहा है कि, आप लोगों के सामने खेलना काफी शानदार रहा है।

Belinda Bencic
Belinda Bencic

इसके अलावा जब पिछली बार मैंने यहां टोक्यो ओलंपिक में जीत हासिल की थी, तब स्टेडियम खाली था। इसलिए तब यहां का माहौल बिल्कुल अलग था। लेकिन आप लोगों के सामने खेलना बहुत अच्छा लगा है। इसके अलावा मुझे जापान में खेलना बहुत पसंद है। तभी तो अब मैं यहां पर यह टूर्नामेंट जीतकर बहुत खुश हूं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version