Chess: भारत की महिला ग्रैंडमास्टर श्रीजा शेषाद्रि एशियाई महाद्वीपीय महिला शतरंज चैंपियनशिप में ड्रा खेलकर संयुक्त रूप से शीर्ष पर बरकरार है। लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर श्रीजा के पास एकल बढ़त हासिल थी। वहीं अपने इस मैच में ड्रा खेलने के बाद उनके नाम छह अंक है और वह तालिका में मंगोलिया की मुंगुनजुल बैट-एर्डीन के साथ शीर्ष पर है। इसके अलावा मंगोलिया की खिलाड़ी मुंगुनजुल ने अपने मैच में पीवी नंदिधा को हराया है।

एशियाई शतरंज में श्रीजा शीर्ष पर बरकरार :-

भारत की महिला ग्रैंडमास्टर श्रीजा शेषाद्रि एशियाई महाद्वीपीय महिला शतरंज चैंपियनशिप के सातवें दौर में सर्वोच्च रैंकिंग वाली भारतीय महिला खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल के साथ खेले गए एक कड़े मुकाबले को ड्रा खेलने के बाद अब अंक तालिका में संयुक्त रूप से शीर्ष पर है।

Sreeja Seshadri

लेकिन इससे पहले भारत की महिला ग्रैंडमास्टर श्रीजा के पास इससे ठीक एक दिन पहले एकल बढ़त हासिल थी। वहीं अपने इस मैच में ड्रॉ के बाद अब उनके नाम छह अंक हो गए हैं और वह तालिका में मंगोलिया की मुंगुनजुल बैट-एर्डीन के साथ शीर्ष पर चल रही हैं। इसके अलावा इस मंगोलियाई खिलाड़ी ने अपने मैच में पीवी नंदिधा को हराया है।

Sreeja Seshadri

इसके चलते हुए ओपन वर्ग की तालिका में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला, क्योंकि शीर्ष पर काबिज बर्दिया दानेश्वर (छह अंक) को रूस के इवान जेमलियान्स्की (5.5 अंक) ने ड्रा पर रोक दिया है। इस समय ओपन वर्ग में तीसरे स्थान पर रहे भारत के मुरली कार्तिकेयन (पांच) ने भी एक अन्य रूसी खिलाड़ी सर्गेई लोबानोव (पांच अंक) के साथ ड्रा खेला है। इसके बाद अभी इस प्रतियोगिता में दो और दौर और खेले जाने हैं। वहीं महिलाओं के वर्ग में इस समय प्रतिस्पर्धा रोमांचक बनी हुई है। जबकि ओपन वर्ग में दानेश्वर स्वर्ण पदक जीतने के दावेदार दिखाई दे रहे हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version